सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल

संस, तिसरा, झरिया : पानी और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं को तिसरा अस्पताल में और दुरुस्त किया जायेगा

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 07:27 PM (IST)
सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल

संस, तिसरा, झरिया : पानी और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं को तिसरा अस्पताल में और दुरुस्त किया जायेगा। यह आश्वासन बस्ताकोला क्षेत्र के जीएम पीके दुबे ने शुक्रवार को दिया। उन्होंने अस्पताल का दौरा कर मरीजों के बीच फल वितरित किये।

उन्होंने बताया कि नारी शक्ति समिति भी सेवा कार्य का काम शिद्दत से कर रही है। क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एके अंबष्ठ ने कहा कि यहां पानी की समस्या है। प्रकाश भी उचित व्यवस्था नहीं है। तब जीएम ने कहा कि दोनों समस्याओं का निराकरण करेंगे। प्रकाश और पानी की अस्पताल में पुख्ता व्यवस्था होगी। पीके मिश्रा, डॉ. रानी शुक्ला, सुबोध सिन्हा, एसएस दत्ता, डॉ. एसके श्रीवास्तव आदि थे।

chat bot
आपका साथी