सीएम की हूटिंग सूबे की जनता का अपमान : शिबू

By Edited By: Publish:Fri, 22 Aug 2014 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 22 Aug 2014 09:13 PM (IST)
सीएम की हूटिंग सूबे की जनता का अपमान : शिबू

संसू, बरवाअड्डा (धनबाद) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रांची में हुई सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाषण के दौरान हूटिंग किया जाना गलत परंपरा की शुरुआत के साथ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सिर्फ मुख्यमंत्री का ही नहीं, बल्कि झारखंड कीआम जनता का भी अपमान है। इसकी निंदा की जानी चाहिए।

यह कहना है झामुमो के सुप्रीमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का। शुक्रवार को गिरिडीह से बोकारो जाने के क्रम में वे बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा भी प्रधानमंत्री मोदी की सभा में हूटिंग के शिकार हुए। सरकारी कार्यक्रम किसी दल विशेष का कार्यक्रम नहीं होता। इस दौरान उन्होंने धनबाद में शनिवार को होने वाली प्रमंडलीय बैठक की तैयारी की भी जानकारी कार्यकर्ताओं से ली। सोरेन ने कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। मौके पर बसंत सोरेन, केन्द्रीय सदस्य दुर्योधन चौधरी, इस्लाम, वकील महतो, मुरलीधर महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता साथ थे।

chat bot
आपका साथी