मदन मोहन अध्यक्ष व रामेश्वर बने सचिव

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 10:20 PM (IST)
मदन मोहन अध्यक्ष व रामेश्वर बने सचिव

जागरण संवाददाता, धनबाद : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के झारखंड शाखा का सातवां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सुदूर गांवों तक डाक सेवा को पहुंचाने वाले ग्रामीण डाक सेवक आप उपेक्षित है। उन्होंने कहा कि संघ की मुख्य मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए और सातवां वेतन आयोग के तहत वेतनमान हो। संघ की यह मांग जायज है। सिंह ने की संघ की मांग को लोकसभा में उठाएंगे ताकि उनकी मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित हो। इस दौरान केन्द्रीय महासचिव एसएस महादेवैया ने भी संबोधित करते हुए संगठनात्मक स्थिति व संघ की गतिविधयों पर चर्चा की। वहीं अधिवेशन में लेखा व अंकेक्षण पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में झारखंड कमेटी के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें मदन मोहन सिंह अध्यक्ष व रामेश्वर गोप सचिव चुने गए। 14 कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमंडलीय सचिव कमलेश्वर सिंह सहित अन्य का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर धनबाद व बोकारो जिले के करीब 300 से भी अधिक ग्रामीण डाक सेवकों ने हिस्सा लिया। कमलेश्वर सिंह ने अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है।

chat bot
आपका साथी