21 दिनों में घरेलू हिसा के 104 मामले महिला थाना पहुंचे, नहीं हुई एक भी प्राथमिकी

धनबाद कोरोना काल में जहां पूरा देश लॉकडाउन में रहा लोग अपने-अपने घरों में रहने के लिए विवश हुए। ऐसी स्थिति में घरेलू हिसा के मामले भी काफी बढ़े। खासकर पति-पत्नी सास-बहू के बीच विवाद के दर्जनों मामले महिला थाना पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:46 PM (IST)
21 दिनों में घरेलू हिसा के 104 मामले महिला थाना पहुंचे, नहीं हुई एक भी प्राथमिकी
21 दिनों में घरेलू हिसा के 104 मामले महिला थाना पहुंचे, नहीं हुई एक भी प्राथमिकी

धनबाद : कोरोना काल में जहां पूरा देश लॉकडाउन में रहा लोग अपने-अपने घरों में रहने के लिए विवश हुए। ऐसी स्थिति में घरेलू हिसा के मामले भी काफी बढ़े। खासकर पति-पत्नी, सास-बहू के बीच विवाद के दर्जनों मामले महिला थाना पहुंचे। सभी मामलों को पुलिस ने समझा-बुझाकर ही शांत कराया, पर कोरोना काल वर्ष 2020 के समाप्त होने के बाद भी नए साल दांपत्य जीवन के लिए कुछ अच्छा संकेत लेकर नहीं आया है। यही वजह है कि घरेलू हिसा के मामले अब भी बढ़ रहे हैं। महिला थाना से प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि नए वर्ष में कुल 104 मामले आ चुके हैं। पति पत्नी, सास-बहू के बीच झगड़ा बदस्तूर अब भी जारी है। वर्ष 2021 के जनवरी 21 तक कुल 104 मामले महिला थाना में आए हैं। अधिकांश मामले पति-पत्नी व सास-बहू के बीच विवाद के हैं। कुछ मामले ऐसे हैं जिसमें पत्नी ने पति पर शादी के कुछ दिन बाद से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, तो कुछ पत्नी से पति नाखुश हैं। घर में आलू का पराठा नहीं बना तो पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। तो किसी मामले में पत्नी पति पर इस बात से नाखुश है कि वह दूसरी लड़की से बात करता है। ऐसे कई मामले महिला थाना में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आए हैं। इन मामलों को पुलिस काउंसिलिग कर समझा-बुझाकर शांत करा रही है। नए साल में दो मामले प्रेमी-प्रेमिका के भी आए हैं। दोनों ने घर से भाग कर शादी की और पारिवारिक दबाव में आकर महिला थाना में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों परिवार को आपस में मिलाने की भूमिका भी अदा की। कुल मिलाकर 104 मामले आए, जिसमें एक भी प्राथमिकी महिला थाना को दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ी।

chat bot
आपका साथी