दो दिन से गायब युवक की हत्या

जागरण संवाददाता देवघर शहर के पुराना मीना बाजार चौक के पास स्थित सरकारी स्कूल परिसर से बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2020 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2020 06:31 PM (IST)
दो दिन से गायब युवक की हत्या
दो दिन से गायब युवक की हत्या

जागरण संवाददाता, देवघर : शहर के पुराना मीना बाजार चौक के पास स्थित सरकारी स्कूल परिसर से बुधवार की शाम एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक रंधीर धपरा नगर स्टेडियम के पास का रहनेवाला था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई राजीव धपरा उर्फ बटटू ने बताया कि सोमवार को खाना खाने के बाद रंधीर घर से निकला था। उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। वे लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को स्कूल परिसर से बदबू मिलने पर पास जाकर देखा तो वहां रंधीर का शव पड़ा हुआ था। भाई का आरोप है कि साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई है। उसने विक्रम धपरा पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि रविवार को विक्रम से रंधीर का झगड़ा हुआ था। उस झगड़ा के बाद विक्रम ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वह सोमवार को वह घर से निकला और उसके बाद उसका शव बरामद किया गया।

नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दो दिन पूर्व मृतक के साथ कौन था। जानकारी हो कि शव के गले पर तेज धारदार हथियार से काटे जाने का निशान है। सिर पर भी चोट का निशान नजर आ रहा है। शव को देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस संदिग्ध विक्रम धपरा की तलाश में जुटी है। हालांकि उसका पता नहीं चल पाया है।

अवैध संबंध से जुड़ा मामला

रंधीर की मौत का मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ बताया जाता है। सूत्रों के मुताबिक रंधीर का एक महिला से अवैध संबंध था। इसी कारण उसका महिला के पति से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

------------------

युवक सोमवार से गायब था। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। बुधवार को उसका शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विक्रम प्रताप सिंह, नगर थाना प्रभारी

chat bot
आपका साथी