पूरे जिले में किया गया योगाभ्यास, कोरोना के कारण अधिकांश लोगों ने घर पर ही किया योग

जागरण टीम देवघर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आध्यात्मिक नगरी देवघर में आम से खास लोग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:36 PM (IST)
पूरे जिले में किया गया योगाभ्यास, कोरोना के कारण अधिकांश लोगों ने घर पर ही किया योग
पूरे जिले में किया गया योगाभ्यास, कोरोना के कारण अधिकांश लोगों ने घर पर ही किया योग

जागरण टीम, देवघर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आध्यात्मिक नगरी देवघर में आम से खास लोग योगाभ्यास से खुद को निरोग रखने के लिए कृत संकल्पित दिखे। कोरोना के कारण सामूहिक स्तर पर एक दो जगहों पर प्रोटोकाल को निभाते हुए अभ्यास किया गया।

शहर के विलासी टाउन के वाटिका में और मधुपुर महेंद्र मुनी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में संधि योग एवं पवनमुक्तासन ,मंडूकासन, उष्ट्रासन, पश्चिमोत्तानासन, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, भस्त्रिका और नाड़ी शोधन जैसे योग( जिसमें आसन और प्राणायाम शामिल थे) का अभ्यास कराया गया। अंत में योग मंत्र तथा कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिले के सभी मंडल एवं प्रखंड में भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने योग दिवस के रूप में मनाया। देवघर विधायक सह जिलाध्यक्ष नारायण दास ने सपरिवार योगाभ्यास किया। सारठ विधायक रणधीर सिंह ने भी अपने आवास पर योग किए। भाजपा के महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, रीता चौरसिया, चंद्रशेखर खबाड़े, प्रभाकर शांडिल्य, संजीव जजवाड़े, विजया सिंह ने भाग लिया। डीएवी देवघर व चितरा में भी योगाभ्यास गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल देवघर में आयोजित योग सत्र में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों के साथ अन्य शिक्षकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ डीएवी गान एवं गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने मानव जीवन में विभिन्न प्राणायामों एवं योगासनों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद शिक्षक आशुतोष कुमार एवं धर्मेंद्र देव ने विभिन्न योगाभ्यास करवाए। वहीं शिक्षक प्रमोद कुमार ने शिक्षकों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करा कर उसके महत्व पर भी प्रकाश डाला। संगीत शिक्षक बी के राणा ने योग पर आधारित कविता पाठ किया। डीएवी चितरा में ऑनलाइन कई कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। शिक्षक राजेश कुमार तिवारी एवं प्रभात सिंह ने संयुक्त रूप से यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, बंध, मुद्रा समाधि आदि योग के विविध रूपों को नियम के साथ करने के टिप्स दिए। प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक शांति मिलती है। बहुमूल्य औषधि है योग

महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुपुर के सभागार में आचार्यों द्वारा योग का अभ्यास किया गया। विद्या विकास समिति, झारखंड के द्वारा पूरे राज्य में योग शिक्षा और अभ्यास के लिए अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि विद्या भारती की पांच मूलभूत विषयों में योग भी एक प्रमुख विषय है। इस अभियान के तहत विद्यालय के बच्चों के लिए भी योग निर्धारित किए गए थे। योग प्रमुख नंदकुमार झा ने सर्वप्रथम अष्टांग योग की चर्चा की तथा शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में इसके योगदान पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी ने कहा कि योग बिना मूल्य की बहुमूल्य औषधि है। यह हमारी सबसे प्राचीन विधा है और इसे आगे बढ़ाना प्रत्येक भारतीय का राष्ट्रीय कर्तव्य है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री राज पलिवार ने घर पर योगाभ्यास कर समस्त देश और प्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

मधुपुर के टीटीसी ग्राउंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रवि कुमार, भाजपा नेता संजय यादव, जिला मंत्री पवन कुमार यादव थे। कालेज में योग पर कार्यक्रम

मधुपुर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो के बैनर तले प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती के नेतृत्व में ऑनलाइन योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी सहित छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किए। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. भरत प्रसाद, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. उत्तम शुक्ला, प्रो. होरेन हांसदा, प्रो. रंजीत कुमार प्रसाद, प्रो. आशुतोष कुमार, रामचंद्र झा, आशुतोष लाला, प्रियतोश लाला, सिकंदर यादव,बच्चु प्रसाद, कैलाश मंडल, अंशु श्रीवास्तव जबकि गूगल मीट ऑनलाइन लिक के माध्यम से कई छात्र -छात्राओं ने भी योग किए। इस दौरान सबों ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, मंडूकासन, वज्रासन, सूर्यनमस्कार, भ्रामरी व प्राणायाम किए। चितरा में भी योग का अलख चितरा में श्रम संगठन के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि व कोयला औद्योगिक प्रतिष्ठान एसपी माइंस के अधिकारियों ने अपने अपने आवासों में योगासन किया। ईसीएल मुख्यालय से पत्र निर्गत कर निर्देश दिया गया था कि अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि व कोयला कर्मी सामूहिक रूप से विश्व योग दिवस मनाने के बजाय अपने घरों पर मनाएं। श्रम संगठन प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद राणा, मनोज कुमार तिवारी, वीरेंद्र मंडल समेत अन्य अपने आवास में योगासन किया। जसीडीह स्थित बीआइटी परिसर में संस्थान कर्मियों ने प्रोटोकाल के तहत अभ्यास किया। जसीडीह पब्लिक स्कूल व श्री अरविन्दो कांवेंट में छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन अभ्यास किया। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मी, स्टेशन परिसर में आरपीएफ कर्मी, जसीडीह बाजार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। देवीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत सैंकड़ों लोगों ने सुबह सुबह योग अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, कापालभाति, उज्जयी, भ्रामरी समेत आसन और प्राणायाम किया। सारठ में तेजस्विनी परियोजना की ओर से प्रखंड क्षेत्र के भूरा, अलुवारा, रंगामटिया समेत अन्य क्लबों में परियोजना से जुड़े सदस्यों ने शिविर लगाकर योगाभ्यास किया गया। करौं प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में योग दिवस मनाया गया। प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेन्द्र तारापुर में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से विष्णु साह ने लोगों को योगाभ्यास कराया। मौके पर सीएचओ पल्लवी कुमारी, एएनएम सुनीता कुमारी, मनोज बल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी