सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए देर रात से ही श्रद्धालु पहुंच गए।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 07 Aug 2017 10:05 AM (IST) Updated:Mon, 07 Aug 2017 03:48 PM (IST)
सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

देवघर, जेएनएन। सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जलाभिषेक के लिए देर रात से ही श्रद्धालु पहुंच गए थे। इस बीच, सीएम रघुवर दास ने ट्वीट किया है कि शिवभक्तों की हर मनोकामना पूरी हो। यही भोलेनाथ से प्रार्थना है। बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा शुरू हो गई है। सावन आरंभ होते ही अरघा लग गया था।

बासुकीनाथ में 8 बजे तक जलाभिषेक

वहीं, बासुकीनाथ मंदिर परिसर स्थित झूलन मंदिर प्रांगण में रविवार को बासुकीनाथ धाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के सदस्यों की एक बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को चंद्रग्रहण की वजह से परिसर स्थित सभी मंदिरों में रात्रि आठ बजे तक ही जलार्पण होगा। उसके बाद रात्रि नौ बजे तक बाबा का श्रृंगार पूजन होने के बाद सभी मंदिरों का पट बंद कर दिया जाएगा।

जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

श्रावणी मेला के अंतिम दिन अंतिम सोमवारी के साथ रक्षाबंधन और चंद्रग्रहण के कारण चूड़ामणि योग से यह दिन अत्यंत फलदायी है। 

बाबामंदिर मे शुरू हो गई स्पर्श पूजा। सावन आरंभ होते ही लग गया था अरघा।

जानिए, कब तक लगेगा ग्रहण

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत वर्ष के साथ-साथ विश्व के अन्य कई देशों में भी दिखाई देगा। रात 22.53 बजे ग्रहण लगेगा और 12.48 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण का पूर्ण बलि समय 23.49 तय है। भारत के सभी शहरों में उस समय तक चंद्र उदय हो चुका होगा।

पूरी हो शिवभक्तों की हर मनोकामना। यही है भोलेनाथ से प्रार्थना।#ShravaniMela#श्रावणीमेला pic.twitter.com/QYrbsg3L7B— Raghubar Das (@dasraghubar) August 7, 2017

यह भी पढ़ेंः अनंत फलदायी है ये चंद्रग्रहण, जानिए कब तक लगेगा ग्रहण
यह भी पढ़ेंः न जीते जी दवा मिली, न मरने के बाद एंबुलेंस; बेटे का शव पीठ पर ले गया
chat bot
आपका साथी