प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

देवघर : बायपास रोड बिलासी टाउन स्थित रामराज्य आश्रम में गुरुवार को शहरी कौशल विकास योज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Apr 2018 08:10 PM (IST) Updated:Thu, 19 Apr 2018 08:10 PM (IST)
प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

देवघर : बायपास रोड बिलासी टाउन स्थित रामराज्य आश्रम में गुरुवार को शहरी कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त 175 महिलाओं को सर्टिफिकेट दिया गया। नगर आयुक्त संजय ¨सह द्वारा सभी प्रशिक्षित महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया। मौके पर उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रशिक्षण देने के पीछे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपना व्यवसाय कर आíथक हालत को मजबूत कर सकती है। इसके लिए बैंकों से भी लोन लेकर अपना व्यवसाय खोल सकती है। कहा कि इसके अलावा महिलाएं प्राइवेट या अन्य सेवा संस्थान में नौकरी प्राप्त कर अपनी आíथक विकास कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाओं ने आíथक सहायता को लेकर आने वाली समस्या के बारे में सवाल किया। महिलाओं को बताया गया कि एनसीवीटी (नेशनल कौंसिल वोकेशनल ट्रे¨नग)द्वारा प्राप्त सर्टिफिकेट के आधार पर बैंकों से आíथक मदद मिल सकती है। जिसकी मदद से वह अपना व्यवसाय आसानी से कर सकती है। बता दें कि योजना के तहत ब्यूटीशियन व सिलाई-कढ़ाई का 200 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 120 ब्यूटीशियन व 80 महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। एक साल की प्रशिक्षण अविध के उपरांत सभी महिलाओं का परीक्षा लिया गया। परीक्षा में उ‌र्त्तीण महिलाओं को हिन्दुस्तान अल्फा सोसाइटी, हजारीबाग द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। मौके सिटी मिशन मैनेजर हिमांशु शेखर व कौशल किशोर, रंजन कुमार घोष, रांची से आए विनय कुमार, साजिद हुसैन सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी