deoghar news घरेलू झगड़े में शराबी पति ने महिला को मार डाला

देवघर के जसीडीह के गोसायडीह गांव की घटना शव को कुएं में फेंका। घटना से पहले मृतका ने पति के खिलाफ थाने में दिया था आवेदन। पुलिस से शिकायत करने की जानकारी मिली तो आरोपित ने कर दी हत्या। खुद मोबाइल पर ससुरालवालों को दी घटना की जानकारी आरोपित फरार।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 02 Nov 2022 06:09 PM (IST) Updated:Wed, 02 Nov 2022 06:09 PM (IST)
deoghar news घरेलू झगड़े में शराबी पति ने महिला को मार डाला
जसीडीह के गोसाईंडीह में हुई महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।

संवाद सहयोगी, जसीडीह(देवघर) : जसीडीह के गोसायडीह गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। बाद में ससुरालवालों को इसकी सूचना भी दे दी। मृतका के मायके वाले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि गोसायडीह गांव निवासी काशी पंडित की शादी लगभग बीस साल पहले जमुई चन्द्रमनडीह के लाहावन गांव में हुई थी।

बीते कुछ दिनों से पत्नी ललिता को वह लगातार प्रताड़ित कर रहा था। जिसे लेकर पारिवारिक स्तर पर विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई थी लेकिन पति प्रतिदिन शराब के नशे में घर आकर उसे गाली-गलौज और मारपीट किया करता था। बीते दो दिनों से विवाद अधिक बढ़ने पर पीड़िता दो दिनों से महिला थाने का चक्कर लगा रही थी। मंगलवार की सुबह को पीड़िता ने महिला थाना को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते महिला के आवेदन पर कार्रवाई नहीं की।

उधर थाना में शिकायत करने की जानकारी पति को मिली तो वह पीड़िता के साथ मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर शव को गांव के एक कुएं में डालकर कर घटना की जानकारी मोबाइल पर ससुराल वालों को दी। सूचना मिलने पर ससुराल वालों ने मौके पर पहुंचकर कर घटना की जानकारी जसीडीह थाने को दी। सूचना पाकर एएसआइ ए कुजूर ने मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में लिया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला की हत्या करने को लेकर थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था जिस कारण अब तक प्राथमिकी नहीं लिखी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी