हिदूत्व की रक्षा करता विश्व हिदू परिषद

देवघर विश्व हिदू परिषद जिला इकाई देवघर की ओर से बुधवार को 56वां स्थापना दिवस सादगीपूर्ण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 05:39 PM (IST)
हिदूत्व की रक्षा करता विश्व हिदू परिषद
हिदूत्व की रक्षा करता विश्व हिदू परिषद

देवघर : विश्व हिदू परिषद जिला इकाई देवघर की ओर से बुधवार को 56वां स्थापना दिवस सादगीपूर्ण तरीके से शारीरिक दूरी बनाकर मनाया गया। बीएड कॉलेज के निकट विष्णु मंदिर परिसर एवं बैजनाथपुर बंधा दुर्गा मंदिर परिसर में श्री राम एवं श्री कृष्ण के दरबार में तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। वक्ताओं ने परिषद के उद्देश्य, सेवा कार्य एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

विहिप के जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव पांडे ने कहा कि विश्व हिदू परिषद एक हिदू संगठन है। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक इकाई है। विहिप की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 29 अगस्त 1964 को मुंबई के संदीपनी मुनि के आश्रम में हुई थी।

विहिप स्थापना दिवस 29 अगस्त की जगह हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मनाता है। विहिप के कार्याध्यक्ष डॉ. एनडी मिश्रा ने कहा कि आज से 16, अगस्त तक देश भर में विहिप का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस के संदर्भ में बताया कि 1964 में सनातन धर्म के पुरोधा स्वामी चिन्मयानंद के सानिध्य में इस संगठन की स्थापना भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हिदुत्व की भावना को मजबूत करने और हिदुओं के स्वाभिमान एवं गौरव की रक्षा करने वं हिदू धर्म के प्रचार प्रसार सेवा संस्कार और सुरक्षा के उद्देश्य किया गया। जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित प्रसाद ने विहिप की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 56 वर्षों में श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति और मंदिर निर्माण, रामसेतु टूटने से बचना, अमरनाथ यात्रा को आतंकवादियों के चुंगल से मुक्त करना, बूढा अमरनाथ की यात्रा को पुर्न जीवित करना, गो यात्राएं, सामाजिक समरसता अभियान को अपनी प्रमुख उपलब्धि मानता है।

मौके पर विभाग प्रचारक कुणाल कुमार, विहिप जिला मंत्री विक्रम सिंह, संजय देव, सोनू सिंह, अभिषेक मिश्रा, नरेंद्र झा, रामनरेश, संजय चौधरी, नारायण टिबरेवाल, नरेंद्र झा, पंकज कुमार, अजय सिन्हा, धीरज सिंह, शिवराज कुमार. मोनू केसरी, रूबी द्वारी, भारती तिवारी समेत कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी