एक स्थाई वारंटी सहित दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी सारठ सारठ थाना पुलिस ने सोमवार को एक स्थाई वारंटी सहित दो आरोपितों को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:00 PM (IST)
एक स्थाई वारंटी सहित दो गिरफ्तार
एक स्थाई वारंटी सहित दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सारठ : सारठ थाना पुलिस ने सोमवार को एक स्थाई वारंटी सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक मामले में नगड़ो गांव में हुए मारपीट की घटना में फरार आरोपित चंद्रशेखर यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मिसराडीह गांव निवासी टेटू पंडित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया है। थाना प्रभारी करुणा सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर एसपी धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एएसबआइ अरविद कुमार, विशम्भर विश्वकर्मा, सुरेश रवानी, अशोक पांडेय ने इन आरोपितों को सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी