चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

जासं देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 07:39 PM (IST)
चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

जासं, देवघर : नगर थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित लोचन यादव देवीपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद व बालो गोस्वामी इसी थाना क्षेत्र के तिलौना गांव के रहनेवाले हैं। 22 अक्टूबर को बाजला चौक के पास खड़े एक बाइक का दोनों चक्का किसी ने खोल लिया था। अनुसंधान के दौरान पीएसआइ एआर टोप्पो ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। एक जगह सीसीटीवी फुटेज में टायर खोलते दोनों नजर आ गए। इसके बाद दोनों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

chat bot
आपका साथी