devghar crime newsमहंगी गाड़ी के साथ तीन साइबर ठग गिरफ्तार

देवघर आसपास के इलाके में इन दिनों साइबर ठगी के मामले में बढ़ोत्तरी हुई है। पुलिस लगातार इस पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने ठगी के इस धंधे से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक महंगी गाड़ी मिली है।

By Amit SoniEdited By: Publish:Fri, 21 Oct 2022 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2022 06:38 PM (IST)
devghar crime newsमहंगी गाड़ी के साथ तीन साइबर ठग गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ पवन कुमार।

 जागरण संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को साइबर ठगी मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को जगतपुर गांव से पकड़ा गया है। गिरफ्तार होने वालों में मोहनपुर के जगतपुर गांव निवासी पवन कुमार, लतासारे गांव निवासी रोहित कुमार व एकांत मंडल शामिल है। इनके पास से एक महंगी चार पहिया वाहन बरामद की गई है जो गिरफ्तार साइबर ठग रोहित कुमार का है। इसके अलावा चार मोबाइल फोन व 10 फर्जी सीम कार्ड बरामद किया गया है।

गिरफ्तार रोहित और एकांत के खिलाफ पहले भी साइबर थाने में जबकि पवन कुमार के खिलाफ मोहनपुर थाने में आपराधिक मामला दर्ज है। शुक्रवार को साइबर थाने में गिरफ्तार साइबर ठगों की जानकारी देते हुए साइबर सेल के डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान तीनों से कई अहम जानकारी मिली है। पूछताछ के क्रम में साइबर ठगों ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को केवाइसी अपटेड कराने के नाम पर झांसे में लेते थे। ग्राहकों से पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

chat bot
आपका साथी