10वीं में आरके मिशन का प्रभात बना देंवघर जिले का टॉपर

विद्यालय के प्रभात रंजन ने 99 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर होने का गौरव हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 07:14 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:20 AM (IST)
10वीं में आरके मिशन का प्रभात बना देंवघर जिले का टॉपर
10वीं में आरके मिशन का प्रभात बना देंवघर जिले का टॉपर

देवघर : सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में आरके मिशन विद्यापीठ के छात्रों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देवघर जिले के टॉप थ्री की सूची में तीनों छात्र आरके मिशन विद्यापीठ से हैं। विद्यालय के प्रभात रंजन ने 99 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर होने का गौरव हासिल किया है। प्रभात ने गणित व संस्कृत में शत प्रतिशत अंक हासिल किया है। जबकि अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान 99 तथा विज्ञान में 97 अंक प्राप्त हुआ है। बिहार के सारण के रहने वाला प्रभात के पिता शिवनाथ राय, मुज्जफ्फरपुर में उवि में प्रधानाध्यापक तथा मां नूनता देवी गृहिणी हैं। प्रभात वर्तमान में कोटा से आइआइटी की तैयारी कर रहा है। अपने इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बारे में प्रभात ने कहा कि उसने एनसीईआरटी की किताबों पर विशेष रूप से ध्यान दिया और विद्यापीठ के शिक्षकों से जो मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उसके अनुरूप उसने तैयारी की। कोविड-19 के दौर में इस बार दसवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कहा कि अभी एकमात्र विकल्प ऑनलाइन है। पूरी तरह से अपनी तैयारी पर फोकस करें और सूचना तकनीक के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग कर पाठ्यक्रम को रिवाइज भी करें। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों से भी तैयारी में सहयोग लें।

98.8 प्रतिशत अंक के साथ आरके मिशन का विजय प्रकाश जिले में दूसरे स्थान पर है। विजय को अंग्रेजी, संस्कृत व गणित में शत प्रतिशत अंक मिले हैं। सामाजिक विज्ञान में 98 तथा विज्ञान में 96 अंक मिला है। समस्तीपुर का रहने वाले विजय के पिता प्रेमशंकर कुंवर, व्यवसायी व मां शोभा कुमारी गृहिणी हैं। अपनी सफलता का राज बताते हुए विजय ने दिलचस्प बाते बताई। कहा कि तैयारी के लिए परीक्षा के पूर्व दिसंबर माह में छुट्टी हुई तो वह घर चला गया। 15 दिन उसका पूरी तरह से बर्बाद हो गया। जिसके चलते वह अपने ऊपर तैयारी को लेकर दबाव महसूस करने लगा और हाजीपुर में अपने मामा-मामी के यहां तैयारी करने लगा। विजय रात में दस बजे पढ़ने पढ़ता था तो सुबह के चार व पांच बज जाते थे। इसके बाद वह सुबह 10 बजे सोकर उठता था। दिन में भी वह तीन से चार घंटे पढ़ाई करता था। उसने कहा कि अच्छे अंक के लिए पढ़ाई में नियमित होना अति आवश्यक है। योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करें और भगवान में आस्था रखें, इससे आत्म विश्वास बढ़ता है। उसने कहा कि वह आइआइटी व एनडीए में जाने की इच्छा रखता है।

98.6 प्रतिशत अंक के साथ आरके मिशन के अंकित कुमार को जिले में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। अंकित को भी संस्कृत व गणित में शत प्रतिशत अंक मिला है। अंकित ने विषम परिस्थिति में यह सफलता हासिल की है। तीन साल पूर्व उसके पिता अमरजीत सिंह का निधन हो गया था। मां अर्चना वर्मा, रेलवे में काम करती हैं। एरोनॉटिकल इंजीनियर बनने का सपना संजोए अंकित ने कहा कि पिता के निधन के बाद उसके ऊपर काफी जिम्मेदारी है। बावजूद इसके उसने पढ़ाई पर पूरी तरीके से अपना ध्यान केंद्रित किया और परिणाम सबके सामने है।

जिले के टॉप टेन में दस छात्र आरके मिशन

देवसंघ व शिशु मंदिर के छात्र भी दसवीं की परीक्षा में आरके मिशन विद्यापीठ का परिणाम शत प्रतिशत हुआ है। जिले के टॉप टेन की सूची में सभी छात्र यहीं के हैं। महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु मंदिर के एकमात्र छात्र आकाश कुमार बरनवाल ने 97.8 प्रतिशत अंक साथ नौवें स्थान पर जगह बनाई है। आरके मिशन के 49 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक जबकि 68 छात्रों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल हुआ है। विद्यापीठ के सचिव स्वामी जयंतानंद महाराज ने कहा कि इस परिणाम से यहां के सभी लोग खुश है, यह पिछले साल से बेहतर परिणाम हैं। वहीं प्राचार्य स्वामी दिव्यसुधानंद महाराज ने कहा कि विद्यालय का औसत 94.81 प्रतिशत उत्साहजनक है। भगवान के आशीर्वाद से साल दर साल परिणाम को और भी बेहतर होना विद्यापीठ की परंपरा में शामिल हो गया है। छात्रों ने बेहतर परिणाम का तोहफा दिया है। यह सभी शिक्षक व छात्रों के मेहनत का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों व छात्रों को इसके लिए बधाई दी। देवघर जिला के टॉप टेन छात्र छात्र का नाम - विद्यालय का नाम - प्राप्तांक प्रतिशत

प्रभात रंजन - आरके मिशन - 99

विजय प्रकाश - आरके मिशन - 98.8

अंकित कुमार - आरके मिशन - 98.6

हर्षित आनंद - आरके मिशन - 98.4

देवव्रत कुमार - आरके मिशन - 98.4

निखिल आनंद - आरके मिशन - 98.4

संजीत कुमार - आरके मिशन - 98.4

आकाश कुमार - आरके मिशन - 98.2

मधुरेंद्र कुमार - आरके मिशन - 98.2

आकर्ष ओम - आरके मिशन - 98.2

अर्चित कुमार - आरके मिशन - 98.2

अंकित झा - आरके मिशन - 98.2

नमन अंकुर - आरके मिशन - 98.2

अरिजित मित्रा - आरके मिशन - 98

आदित्य अजय - आरके मिशन - 98

करण कुमार यादव - आरके मिशन - 98

अनुभव राज - आरके मिशन - 97.8

अरबिद कुमार - आरके मिशन - 97.8

अंकित कुमार - आरके मिशन - 97.8

कुमार रवि - आरके मिशन - 97.8

पारस परिमल - देवसंघ नेशनल स्कूल - 97.8

आकाश कुमार बरनवाल - महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु मंदिर - 97.8

मरिनल कुमार - आरके मिशन - 97.6

शोभम सरकार - आरके मिशन - 97.6

सनी कुमार - आरके मिशन - 97.6

उत्कर्ष राज सुथिहार - आरके मिशन - 97.4

शिवम - आरके मिशन - 97.4

प्रतीक प्रियम - आरके मिशन - 97.4

कुमार प्रशांत - देवसंघ नेशनल स्कूल - 97.4

सुर्येश कुमार - आरके मिशन - 97.2

रवि शेखर - आरके मिशन - 97.2

आयुष सिंह - आरके मिशन - 97.2

chat bot
आपका साथी