एसपी माइंस चितरा में दूसरे दिन ही हड़ताल खत्म

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से आहूत दिन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे ही दिन शुक्रवार को एसपी माइंस चितरा में हड़ताल खत्म हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 05:30 PM (IST)
एसपी माइंस चितरा में दूसरे दिन ही हड़ताल खत्म
एसपी माइंस चितरा में दूसरे दिन ही हड़ताल खत्म

चितरा (देवघर) : विभिन्न मांगों के समर्थन में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से आहूत दिन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे ही दिन शुक्रवार को एसपी माइंस चितरा में हड़ताल खत्म हो गई। हड़ताल को लेकर पक्ष और विपक्ष के मजदूर संगठनों के बीच चल रही जोर-आजमाइस पर भी विराम लग गया। शुक्रवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेता शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि एसपी माइंस की लचर स्थिति को देखते हुए प्रबंधन के आग्रह पर हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया गया है। हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेता व समर्थक हड़ताल के समर्थन में सक्रिय थे। इसी बीच पहली पाली में ही हड़ताल को विरोध करने वाले समर्थक कोयला कर्मी व श्रमिक संगठन का काफिला लेकर विधायक रणधीर सिंह गिरिजा चेक पोस्ट पर आए और सभी कोयला कर्मी मशीन सहित खदान में उतर कर कोयला उत्पादन प्रारंभ कर दिया।

पुलिस की हस्तक्षेप से टला टकराव :

दरअसल, हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह हड़ताल समर्थक गिरिजा चेक पोस्ट पर जमे हुए थे। इसी बीच सारठ के भाजपा विधायक रणधीर सिंह समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। विधायक के पहुंचते ही माहौल गरमाने लगा। हड़ताल समर्थक व विरोधी एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। मौके पर तैनात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एमएस जमुदा ने स्थिति को भांपते हुए तैनात पुलिस अधिकारियों व पुलिस बलों की मदद से विधि-व्यवस्था को बिगड़ने से रोककर स्थिति को सामान्य करने की गंभीरता से पहल की।

शुक्रवार को संयुक्त सलाहकार समिति कि आपातकालीन बैठक में प्रबंधन की तरफ से हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया गया था। एसपी माइंस कोयला औद्योगिक प्रतिष्ठान की बदहाल स्थिति को देखकर यहां पर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने हड़ताल वापस ले लिया है। शशांक शेखर भोक्ता, नेता, संयुक्त ट्रेड यूनियम मोर्चा एसपी माइंस के कोयला कामगारों ने हाजिरी लगाकर हड़ताल तोड़ी है। इसके लिए सभी श्रम संगठन व श्रमिक धन्यवाद के पात्र हैं। उम्मीद है कि नुकसान की भरपाई कर्मठ कोयला कर्मी कर लेंगे। सबने मिलकर डॉ.बीके राय के सम्मान करते हुए बीते गुरुवार को हड़ताल नहीं तोड़ी थी। रणधीर सिंह, भाजपा विधायक, सारठ

chat bot
आपका साथी