युवक का शव बरामद, छानबीन कर रही पुलिस

संवाद सहयोगी, जसीडीह, देवघर : पुलिस ने थाना क्षेत्र के संत फ्रांसिस अस्पताल के पास एक मैदान से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 01:10 AM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 01:10 AM (IST)
युवक का शव बरामद, छानबीन कर रही पुलिस
युवक का शव बरामद, छानबीन कर रही पुलिस

संवाद सहयोगी, जसीडीह, देवघर : पुलिस ने थाना क्षेत्र के संत फ्रांसिस अस्पताल के पास एक मैदान से रविवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। लोगों ने शव को देखा और थाने को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी डीएन आजाद, एएसआई संजय ¨सह ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जाती है। पुलिस ने उसकी जेब से दमा की दवा बरामद की है। उसके शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान भी नहीं नजर आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि वह दमा का मरीज था और अचानक दौरा पड़ने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वह उस ओर कहां से और क्यों आया था पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है। इस बारे में आसपास के इलाके के लोगों से भी पूछताछ की।

chat bot
आपका साथी