श्रावणी मेला में सत्संग आश्रम ने कराया सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध

देवघर श्रावणी मेला के मद्देनजर प्रशासन के सहयोग में सत्संग आश्रम ने भी अहम भूमिका निभाने की पहल की है। खासकर सावन के दौरान देवघर शहर में अत्यधिक श्रद्धालुओं के दबाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था का मुकम्मल संधारण प्रशासन के समक्ष चुनौती बनी रहती है। प्रशासन की यह अपेक्षा रहती है कि देवघर की आमजनता समेत यहां के हरेक संस्था संगठन और धार्मिक संस्थान सकारात्मक सहयोगी की भूमिका में रहें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 06:26 PM (IST)
श्रावणी मेला में सत्संग आश्रम ने कराया सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध
श्रावणी मेला में सत्संग आश्रम ने कराया सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध

देवघर : श्रावणी मेला के मद्देनजर प्रशासन के सहयोग में सत्संग आश्रम ने भी अहम भूमिका निभाने की पहल की है। खासकर सावन के दौरान देवघर शहर में अत्यधिक श्रद्धालुओं के दबाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था का मुकम्मल संधारण प्रशासन के समक्ष चुनौती बनी रहती है। प्रशासन की यह अपेक्षा रहती है कि देवघर की आमजनता समेत यहां के हरेक संस्था, संगठन और धार्मिक संस्थान सकारात्मक सहयोगी की भूमिका में रहें। इसी कड़ी में सत्संग आश्रम ने पहल करते हुए जिला प्रशासन की मदद के लिए सीसीटीवी कैमरा व मानीटर मुहैया कराया है। आश्रम ने यह पहल जिला प्रशासन के स्तर से पूरे शहर को सीसीटीवी के जद में लिए जाने की तैयारियों के मद्देनजर किया है। आश्रम की ओर से उन जगहों के लिए सीसीटीवी कैमरे मुहैया कराए गए हैं जहां प्रशासन के स्तर से सीसीटीवी नहीं लगाया जा सका था। सत्संग आश्रम की ओर से पुलिस कंट्रोल रुम में निगरानी के लिए मॉनीटर भी लगाया है। आश्रम के मलय सरकार कहते हैं कि यह पहल श्रावणी मेला और देवघर शहर में आए दिन अपराध की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किया है। कहा कि देवघर शहर में जनसंख्या का दबाव दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल होने के कारण यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। बढ़ती हुई भीड़ के कारण यहां की सड़कों पर आए दिन कुछ न कुछ अप्रिय वारदात होती है। सड़कों पर हादसे बढ़ गये हैं। छिनतई की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है। इन सबको ध्यान में रखकर ही आश्रम ने जिला प्रशासन को सीसीटीवी कैमरे मुहैया करवाए हैं।

chat bot
आपका साथी