ग्रामीणों ने विधायक को सुनाई समस्याएं

सारवां (देवघर) : जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख ने रविवार को वनवरिया पंचायत के कई गांव का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 12:56 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 12:56 AM (IST)
ग्रामीणों ने विधायक को सुनाई समस्याएं
ग्रामीणों ने विधायक को सुनाई समस्याएं

सारवां (देवघर) : जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख ने रविवार को वनवरिया पंचायत के कई गांव का भ्रमण कर किसानों व ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान पंचायत के दर्जनों गांवों के किसानों ने अपनी समस्या से अवगत कराया और कहा कि बारिश के अभाव में खेतों में लगी धान की फसल मर गई है।

ऐसे में उनके समक्ष विकट समस्या खड़ी हो गई है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनसे विधवा पेंशन, निश्शक्ल पेंशन व वृद्धा पेंशन की मांग की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों की समस्या को विधान सभा में जोरदार ढंग से रखा जाएगा एवं सरकार को सारवां के किसानों की हालत से अवगत कराया जाएगा। मौके पर मुखिया शांति देवी, रामकिशोर हांसदा, उप मुखिया रामचंद्र ¨सह, राजकिशोर रवानी, अर्जुन रवानी, शिबू ¨सह, श्यामसुंदर यादव, जनता ¨सह सहित पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने विधायक से बर्बाद हो रहे धान की फसल को लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी