निगम चुनाव की तैयारी : 28 जून तक होगा मतदाता सूची विखंडन का कार्य

-अगस्त माह में देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष का होना है चुनाव मतदाता सूची का ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:19 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:19 PM (IST)
निगम चुनाव की तैयारी : 28 जून तक होगा मतदाता सूची विखंडन का कार्य
निगम चुनाव की तैयारी : 28 जून तक होगा मतदाता सूची विखंडन का कार्य

-अगस्त माह में देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष का होना है चुनाव, मतदाता सूची का विखंडन वार्ड और बूथ वार होगा

-14 जुलाई को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन

-176 बूथ हैं देवघर में

-44 बूथ हैं कुल मधुपुर में

- 16 जुलाई को आयोग के समक्ष सुपूर्द करने का आदेश जागरण संवाददाता, देवघर: देवघर नगर निगम का चुनाव अगस्त में संभावित है। इसके साथ साथ मधुपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर देने को कहा है। आयोग ने सबसे पहले मतदाता सूची का विखंडन एक जनवरी 2021 के आधार पर करते हुए 28 जून तक कार्य पूरा करने की समय सीमा तय कर दी है। 14 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर 16 जुलाई को आयोग के समक्ष सुपूर्द करने को कहा गया है। आयोग के इस फरमान के बाद देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। देवघर में 176 और मधुपुर में 44 बूथ हैं। मतदाता सूची का विखंडन वार्ड और बूथ वार होगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ के साथ बैठक हो रही है।

जानकारी हो कि देवघर के साथ साथ गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, गोड्डा, बोकारो, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़ एवं हजारीबाग में भी चुनाव होना है। इधर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने देवघर नगर निगम के लिए अंचल अधिकारी देवघर सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुपुर सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मधुपुर को मधुपुर नगर परिषद चुनाव की तैयारी करने के लिए मतदाता सूची को आयोग के मानक पर तैयार करने का निर्देश दिया है। -----------------

एक नजर इस पर - 28 जून तक मतदाता सूची का विखंडीकरण - 28 जून मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन -10 जुलाई दावा एवं आपत्ति प्राप्ति व निराकरण -14 जुलाई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

chat bot
आपका साथी