अभिभावकों का बजा फोन, प्रभातफेरी में पहुंचे बच्चे

जागरण संवाददाता, देवघर : 15 नवंबर को स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकालने का सरकार का फ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:35 PM (IST)
अभिभावकों का बजा फोन, प्रभातफेरी में पहुंचे बच्चे
अभिभावकों का बजा फोन, प्रभातफेरी में पहुंचे बच्चे

जागरण संवाददाता, देवघर : 15 नवंबर को स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकालने का सरकार का फरमान तब आया जब स्कूलों मे अवकाश हो चुका था। छठ पूजा के समय जालान पोखर एवं कुछ छठ घाटों पर सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने माइक सेट पर अपील किया कि 15 नवंबर को प्रभातफेरी निकलेगी सो, बच्चे सुबह आर मित्रा ग्राउंड पर आ जाएंगे। दरअसल प्रभातफेरी सुबह सात बजे निकलनी थी और स्कूल खुलने का समय साढ़े आठ बजे है। यह संकट स्कूल प्रबंधन के सामने था। लेकिन मास्टर साहब पर इतना सरकारी दबाव था कि उन्होंने अभिभावक का मोबाइल नंबर स्कूल रजिस्टर से निकालकर उनसे संपर्क करना शुरू कर दिया। तब जाकर आरएल सर्राफ, आरमित्रा उवि, मातृ मंदिर उवि, गोवर्धन साहित्य उवि, दीनबंधु हाईस्कूल, विवेकानंद मवि, वार्ड छह स्थत मवि एवं डीएवी के बच्चे पहुंचे। तब जाकर किसी तरह यह संख्या चार सौ पहुंच पायी। शिक्षक भी काफी संख्या में थे। जिला शिक्षा पदाधिकारी भी मौजूद थे।

आर मित्रा ग्राउंड से जब बच्चे इंडोर स्टेडियम पहुंचे तो वहां तीन सौ बच्चों के लिए ही नाश्ता का पैकेट था। जबकि छह सौ की तैयारी करने को कहा गया था। बच्चे तकरीबन आधा घंटा इंतजार किए तब जाकर नाश्ता का पैकेट आया और वह अपने स्कूल गए।

chat bot
आपका साथी