पुलिस को देखकर बच्चों को डरने की जरूरत नहीं

मधुपुर (देवघर) : बाल मित्र भ्रमण के दौरान बच्चों को पुलिस से भय नहीं रखने के प्रति जागरूक कि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 07:01 PM (IST)
पुलिस को देखकर बच्चों को डरने की जरूरत नहीं
पुलिस को देखकर बच्चों को डरने की जरूरत नहीं

मधुपुर (देवघर) : बाल मित्र भ्रमण के दौरान बच्चों को पुलिस से भय नहीं रखने के प्रति जागरूक किया गया। गुरुवार को महिला थाना सह बाल मित्र थाना परिसर में पुलिस व बच्चों के बीच एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर महिला थाना प्रभारी सह बाल मित्र थाना इंचार्ज शुकरु उरांव ने बच्चों को कहा कि पुलिस को देखकर डरना नहीं चाहिए। अगर कोई व्यक्ति आपलोगों को प्रताड़ित करता है तो खुलकर अपने माता पिता अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि उस व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। वहीं उन्होंने बच्चों को पुलिस से दोस्ती करने की बात कही। इसके अलावा शैक्षणिक माहौल व खेलकूद की भी जानकारी दी गई। कहा कि ये बच्चे कल के भविष्य हैं, इन्हें आगे बढ़ाना हम सब का कर्तव्य है। इस दौरान बच्चों को थाना, बैंक व प्रखंड कार्यालय का भ्रमण कराया गया। मौके पर महिला पुलिस पदाधिकारी वैजयंती कुमारी, जानकी कुमारी, समाजसेवी हेमंत ¨सह, शुभम ¨सह, शिक्षक लालू यादव, पांडव मंडल, धर्मेंद्र मंडल, मुकेश मंडल, सुमंत कुमार ¨सह, मुन्ना सोरेन, योगेन्द्र यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी