सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित की गई। बाबा मंदिर प्रांगण में संताल परगना के बीजेपी प्रभारी चंद्रशेखर खवाडे के जागरण टीम देवघर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को सेवा संकल्प दिवस क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:18 AM (IST)
सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन
सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जागरण टीम, देवघर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित की गई।

बाबा मंदिर प्रांगण में संताल परगना के बीजेपी प्रभारी चंद्रशेखर खवाडे के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर प्रांगण में षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना कर बाबा मंदिर गर्भगृह में रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राज पलिवार, रीता चौरसिया, अरुण झा, आशीष झा आदि शामिल हुए और प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना बाबा से की। वही पूर्व मंत्री राज परिवार के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच अनाज वितरण किया गया। इस अवसर पर संजय तिवारी, मनोज मिश्रा, झलकू श्रृंगारी, दिनेश मिश्र, राजू मिश्रा आदि मौजूद थे। पथरौल स्थित संस्कार भवन में जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह के हाथों 10 किसानों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री दयानंद, देवघर जिला सह संयोजक विश्वनाथ रवानी, कार्यक्रम प्रभारी अधीर चंद्र भैया व अन्य मौजूद थे।

दिव्यांगों को किया गया सम्मानित

संसू, सोनारायठाढी : प्रखंड के दोंदिया नवाडीह (बलीडीह मोड़) में भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक प्रभात सिंह के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रखंड भाजपा प्रभारी सह पिछड़ा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल ने दिव्यांग लोगों को अंग वस्त्र व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार, नागेन्द्र चौधरी, सुरेश मंडल आदि उपस्थित थे। पूर्व मंत्री ने किया पौधारोपण

संस, करौं (देवघर) : प्रखंड के श्यामपुर गांव में भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से जन्मदिन मनाया गया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार समेत अन्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की। वहीं पूर्व मंत्री समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। जबकि गरीबों के बीच अनाज का वितरण भी किया गया। मौके पर ललन सिंह, दिलीप यादव, रूपेश गुप्ता, राम भोक्ता, नवीन राय, पावृत राय, अमित उपाध्याय, दिवाकर मंडल, कामेश्वर यादव, बलदेव रवानी, अविनाश रवानी, योगेन्द्र रवानी, हरिकिशोर पांडेय, उमेश पांडेय, गणेश पांडेय, उत्तम राय, समेत अन्य उपस्थित थे। जन्मदिन पर कटा केक

संसू, सारठ : सारठ मुख्य चौक स्थित पत्रलेख भवन में भाजपा नेता संतोष तिवारी की अगुवाई में जन्मदिन मनाया गया। इस असवर पर केक काटकर व खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं बारी बारी से सबों ने मोदी जी के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की। मौके पर जगदानंद पत्रलेख, पप्पू झा, संतोष दे, कैलाश दास, अशोक शाह, शिवानंद पत्रलेख, विकाश गुप्ता, पिटू सरकार गोपाल यादव समेत अन्य भाजपाई भी मौजूद थे। मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार

संवाद सूत्र मारगोमुंडा : मारगोमुंडा चौक पर गुरुवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर मंडल अगुवाई में जन्मदिन मनाया गया। इस असवर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं बारी बारी से सबों ने मोदी जी के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की भगवान से प्रार्थना की। मौके महेन्द्र मंडल, गोरी पोद्दार, नरायण, अशोक तिवारी, अजय चंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक ने जरूरतमंदों को दिया अनाज

जासं, देवघर : देवघर के खपरोडी वार्ड नंबर 26 में जन्मदिन मनाया गया। मौके पर विधायक सह जिलाध्यक्ष नारायण दास ने गरीबों के बीच अनाज का वितरण किया तथा मास्क, सैनिटाइजर व मिठाई बाटा। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, पंकज भदोरिया, सचिन सुलतानिया, सोनाधारी झा, सिद्धार्थ गौतम, दीपक केसरी, मीना झा, बिदु पाठक, विकास कुमार, सावित्री देवी, मल्लिका झा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजया सिंह, अलका सोनी, मीना झा, सुमन देवी, निशा सिंह, माया केसरी आदि मौजूद थे। उधर भाजपा नेत्री रूपा केसरी ने सुदूर गांव जाकर ग्रामीण लोगो, महिलाओं एवं बच्चों के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

जन्मदिन पर हुआ वृक्षारोपण

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : गुरुवार शाम मधुपुर के शेखपुरा मोहल्ला स्थित पूर्व मंत्री राज पलिवार के आवास लोगों को मिठाई खिलाकर मनाया गया। मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राज पलिवार, कार्यक्रम प्रभारी रवि तिवारी मौजूद थे। इस क्रम में सभी प्रखंडों में 70 वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में शेखपुरा दुर्गा मंदिर में सैकडों की संख्या में दीप जलाया। मौके पर पार्टी के दर्जनों कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी