पौधारोपण से पर्यावरण होगा शुद्ध, आक्सीजन भी भरपूर

संवाद सहयोगी मधुपुर (देवघर) दैनिक जागरण के अभियान आक्सीजन है वरदान के तहत बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:12 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:12 PM (IST)
पौधारोपण से पर्यावरण होगा शुद्ध, आक्सीजन भी भरपूर
पौधारोपण से पर्यावरण होगा शुद्ध, आक्सीजन भी भरपूर

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर): दैनिक जागरण के अभियान आक्सीजन है वरदान के तहत बुधवार को संवाद संस्था की ओर से बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। मधुपुर प्रखंड के लालपुर, चपरी, सिकटिया, चेचाली, नयाडीह, जीतपुर, बिचकोड़वा व मारगोमुंडा प्रखंड के बाघमारा, कानो, बाकशिला गांव में पर्यावरणविद सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम, श्यामलाल, ललिता, गोकुल प्रसाद यादव, श्रीकिशुन, इबरार ताबिदा, विजय कुमार, पवन कुमार, अनिमा, तुहीन पाल, भागीरथ प्रसाद ने डेढ़ हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे, महुआ, नीम, जामुन, कटहल, अमरुद, नींबू, बेल, आम के अलावा कई औषधीय पौधे लगाए।

पौधारोपण में संस्था के सदस्यों ने भाग लिया। लोगों ने दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे अभियान आक्सीजन है वरदान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण के लिए यह एक उल्लेखनीय कदम है। पर्यावरणविद घनश्याम ने कहा जितना संभव हो पौधा लगाकर उसकी रक्षा करें। मधुपुर व मारगोमुंडा प्रखंड में दस हजार पौधा लगाने का लक्ष्य है। संवाद संस्था की ओर से झारखंड के अन्य गांवों में 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। कहा कि मधुपुर के बावन बीघा स्थित संवाद संस्था परिसर में पौधों का डेमो सेंटर बनाया गया है।

संस्था की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में निश्शुल्क पौधा दिया जा रहा है। अधिक से अधिक पौधारोपण करने की भी अपील की गई। यह अभियान जारी रहेगा। सबने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। दैनिक जागरण के प्रतिनिधि ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने मानव जाति को पौधे की अहमियत बता दी है।

chat bot
आपका साथी