सिलिंडर में लगी आग, दो बच्चे सहित चार झुलसे

सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चे सहित चार घायल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 05:50 PM (IST)
सिलिंडर में लगी आग, दो बच्चे सहित चार झुलसे
सिलिंडर में लगी आग, दो बच्चे सहित चार झुलसे

सिलिंडर में लगी आग, दो बच्चे सहित चार झुलसे

जागरण संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के कालीरेखा मोहल्ले में सोमवार को अचानक सिलेंडर में आग लग जाने से दो बच्चा सहित चार लोग झुलसकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल विक्की कुमार, उसकी पत्नी नीलू देवी, चार वर्षीय बेटी दीपा कुमारी व सात वर्षीय बेटा अरविंद कुमार को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि विक्की को सुबह कहीं बाहर जाना था। उसके लिए पत्नी नीलू देवी चाय बनाने गई उसका गैस का सिलिंडर लीक कर रहा था जिसका एहसास उसे नहीं था। आग जलाने के लिए माचिस की तिली जलाते ही आग पकड़ लिया। आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गया। उस वक्त उसके दोनों बच्चे सो रहे थे। वे दोनों भी आग की चपेट में आ गए। इसी आग की चपेट में आकर पति व पत्नी भी घायल हो गए। शोर होने पर दूसरे कमरे में उनके स्वजनों को इस बारे में पता चला। वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और आग में फंसे चारों को बाहर निकला। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग को बुझाया गया। वहीं बाद में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी