उप चुनाव में मंत्री की हार सुनिश्चित : बाबूलाल

संवाद सहयोगी करौं(देवघर) मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में किला फतह करने के लिए भाजपा ने पूर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:06 PM (IST)
उप चुनाव में मंत्री की हार सुनिश्चित : बाबूलाल
उप चुनाव में मंत्री की हार सुनिश्चित : बाबूलाल

संवाद सहयोगी, करौं(देवघर) : मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में किला फतह करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा की जीत के लिए प्रचार की कमान भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी संभाले हुए हैं। वह पिछले चार दिनों से करौं के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क और चुनावों सभा कर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। गुरुवार को प्रखंड के पथरौल और चंदियाजोरी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मधुपुर सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में मंत्री की हार निश्चित है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की। साथ ही कहा कि सिर्फ कहने के लिए हेमंत सोरेन आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। इस राज्य में आदिवासी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। एक वर्ष में सबसे अधिक आदिवासी महिलाओं की आबरू लूटी गई। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। राज्य में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मुख्यमंत्री ने जनता की भावना से खिलवाड़ कर बिना चुनाव जीते ही हफीजुल हसन को मंत्री बना दिया। जिस तरह तमाड़ उपचुनाव में मुख्यमंत्री रहते शिबू सोरेन की हार हुई थी उसी तरह मधुपुर उपचुनाव में मंत्री की हार होगी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में शामिल नेता व मंत्री अपनी तिजोरी गर्म करने का काम कर रहे हैं। सरकार अपराध और अपराधियों से डरी हुई है। यही वजह है कि इस सरकार के आने के बाद लूट, हत्या, दुष्कर्म व भ्रष्टाचार की घटनाएं आम हो गई है। विकास थम सा गया है। झारखंड के भोले-भाले ग्रामीणों को धोखे में रखकर सरकार कोरोना का रोना रो रही है। उन्होंने कहा कि 96 हजार करोड़ का बजट लाने के बाद भी दूर-दूर तक विकास कहीं भी धरातल पर नहीं दिख रहा है। यह सरकार बेरोजगारों की फौज खड़ी करने वाली सरकार बनकर रह गई है। चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी ने भी भाजपा को वोट देकर भारी मतों उपचुनाव जीत दिलाने की अपील की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सचिन राय, जिप सदस्य बलवीर प्रसाद राय, अशोक यादव, दिलीप यादव, कामेश्वर यादव, संजय यादव, प्रमोद चौधरी, ऋषि सिंह, कैप्टन व्यास चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी