स्थापना दिवस की तैयारी में जुटें कार्यकत्र्ता

मधुपुर के किसान भवन में सोमवार को दुमका में दो फरवरी को आयोजित होने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर विधायक हाजी हुसैन अंसारी ने कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 05:50 PM (IST)
स्थापना दिवस की तैयारी में जुटें कार्यकत्र्ता
स्थापना दिवस की तैयारी में जुटें कार्यकत्र्ता

मधुपुर : मधुपुर के किसान भवन में सोमवार को दुमका में दो फरवरी को आयोजित होने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर विधायक हाजी हुसैन अंसारी ने कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक की। विधायक ने कहा कि झामुमो का 41वां स्थापना दिवस दो फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में मनाया जाएगा। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कार्यकत्र्ता पूरी ताकत झोंक दें। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व संगठन के सभी कार्यकत्र्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मधुपुर विधानसभा प्रभारी हफीजुल हसन, जिप सदस्य दिनेश्वर किस्कु, कंगरू मरांडी, शाकिर अंसारी, मुख्तार आलम, जैनुद्दीन खान, तेज नारायण वर्मा, भागीरथ गोस्वामी, अरविद यादव राजू सिंह, प्रह्लाद दास, गंगा दास, इलियास अंसारी, समीर आलम, अनिल राव, मोहम्मद फेकू, बुलेट मंडल, अजय सिंह समेत दर्जनों कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी