अवर आयुक्त ने लिया केंद्रीय विद्यालय का जायजा

केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के अवर आयुक्त उदय नारायण खवाड़े शुक्रवार को मधुपुर पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के राजाभिठा स्थित केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:33 AM (IST)
अवर आयुक्त ने लिया केंद्रीय विद्यालय का जायजा
अवर आयुक्त ने लिया केंद्रीय विद्यालय का जायजा

मधुपुर : केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के अवर आयुक्त उदय नारायण खवाड़े शुक्रवार को मधुपुर पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के राजाभिठा स्थित केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचालित होने वाले कक्षा, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, पीएसए 2021 की तैयारी को लेकर बेसलाइन एसेसमेंट का भी जायजा लिया। उन्होंने दसवीं कक्षा की परीक्षा के परीक्षार्थियों से शिक्षा से संबंधित बातचीत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ी व्यवहारिक शिक्षा को भी अपने जीवन में उतारने की बात कही। बच्चों को सफलता का टिप्स देते हुए कहा कि नियमित रूप से 3 घंटे परीक्षा की तैयारी और अभ्यास करना नितांत आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को केंद्रित कर आगे बढ़ना चाहिए। कहा कि पीआइएसए परीक्षा संपूर्ण तैयारी के बिना सफल नहीं हो सकते हैं। कड़ी मेहनत और लगन से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मुकाम तक हासिल किया जा सकता है। मौके पर प्राचार्य मनीष कुमार प्रभात, शिक्षक सहदेव दास, राजीव कुमार सिंह, नजमा फिरदौस, इजहर अहमद, कुमार सच्चिदानंद, नवीन कुमार, संतोष कुमार झा, निर्मल सोरेन, अनुज कुमार, नीरज कुमार, सम्राट साहा, रजनी कुमारी वर्मा, अशोक कुमार दुबे, रूबी कुमारी, नीलम कुमारी, ललित यादव, बच्चे लाल यादव, नीतीश कौशिक, कुंतल मंडल, आर मित्रा हाईस्कूल देवघर के शिक्षक अरविद राज जजवाड़े, मुकुट कुमार मिश्रा, नरेश कुमार मिश्रा, व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी