पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

जिले के पथरड्डा थाना अंतर्गत अलुवारा गांव निवासी काजल देवी (26) की गुरुवार को मौत हो गई। इस मामले में पति रिकु कुमार राय पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 06:20 AM (IST)
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

सारठ (देवघर) : जिले के पथरड्डा थाना अंतर्गत अलुवारा गांव निवासी काजल देवी (26) की गुरुवार को मौत हो गई। इस मामले में पति रिकु कुमार राय पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के भाई बोकारो जिले के बलीडीह थाना अंतर्गत आमटांड़ गांव निवासी वरूण कुमार सिंह के बयान पर रिकु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वरूण ने कहा कि आठ साल पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी से उन दोनों का सात वर्षीय बेटी व पांच वर्षीय बेटा है। पिछले चार-पांच वर्षो से इनके बीच अक्सर अनबन होता रहता था। रिकु अपने मां पिता से दूर अलग पत्नी व दोनों बच्चों के साथ रहता था। इनके रिश्ते को सुधारने के लिए वरूण इन्हें घर ले गया था। वहां एक माह रहने के बाद आठ दिन पहले ये वापस लौटे थे। इस बीच गांव वालों से सूचना मिली की उसकी बहन की मौत हो गई है। देर रात वह मधुपुर थाना पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचा, तो पाया कि उसकी बहन मरी हुई पड़ी है। बाद में सूचना मिलने पर पथरड्डा थाना के एएसआइ सुमन कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। वहीं आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। भाई का कहना है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। गले में दाग भी मौजूद है। उसके मुताबिक आरोपित पहले से मारपीट करता था और जान मारने की धमकी दे चुका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। मामले से जुड़े हर बिदू की गहन पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी