हेमंत सरकार से आम लोगों का नहीं हो सकता भला : रणधीर

संवाद सहयोगी चितरा अजय बराज सिकटिया मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व कृषि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM (IST)
हेमंत सरकार से आम लोगों का नहीं हो सकता भला : रणधीर
हेमंत सरकार से आम लोगों का नहीं हो सकता भला : रणधीर

संवाद सहयोगी, चितरा : अजय बराज सिकटिया मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व कृषि मंत्री सह विधायक रणधीर सिंह हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस सरकार से प्रदेश की जनता का भला नहीं हो सकता। मौजूदा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के पूर्व जितनी घोषणा कर सत्ता पर काबिज तो हो गई लेकिन एक भी काम पर अमल तक नहीं किया। राज्य के बेरोजगारों, पारा टीचर, किसानों सहित आम लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। रघुवर सरकार के कार्यकाल में गाय खरीदने के लिए भेजी गए राशि पर रोक लगा दी गई। सारठ विधानसभा क्षेत्र के 360 तालाबों को रद कर दिया गया। प्रदेश के 6.63 लाख किसानों को कृषि सम्मान निधि से वंचित कर दिया गया। आजादी के बाद सारठ विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास हुआ, वह उनके छह साल के कार्यकाल के दौरान हुआ। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि बाबू जी ने क्या किया। इस दौरान उन्होंने सारठ व पालोजोरी में 152 सड़कों का निर्माण जल्द ही स्वीकृत होने की घोषणा की। 244 करोड़ रुपये की लागत से पालोजोरी के 327 गांवों में अजय बराज सिकटिया से पानी पहुंचाया जाएगा। 119 करोड़ रुपये की लागत से करमाटांड़ में जलापूर्ति की योजना पर काम किया जाएगा। सम्मेलन में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रेहान, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रसाद राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ तिवारी, अधीर भैया, संजय यादव आदि प्रमुख नेताओं, देबू पोद्दार, अलीमुद्दीन अंसारी, रमेश टुडू, चुन्नू सिंह, मनसूर आलम आदि इस क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि रघुनंदन सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी