करौं प्रखंड के बाजारों में नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन

संवाद सहयोगी करौं कोरोना संक्रमण से देशवासी जूझ रहे हैं। रोजाना वायरस से संक्रमित मर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 11:20 PM (IST)
करौं प्रखंड के बाजारों में नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन
करौं प्रखंड के बाजारों में नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन

संवाद सहयोगी, करौं : कोरोना संक्रमण से देशवासी जूझ रहे हैं। रोजाना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है। वायरस की संक्रमण चेन तोड़ने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 22 से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत सात दिनों का पूरे राज्य में लॉकडाउन लगा दिया है। लेकिन पहले दिन करौं, पथरौल, मदकट्टा, बसकूपी, सिरसा, टेकरा समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। स्थानीय बाजारों में सामानों की खरीदारी के लिए लोग दूकानों में जमा हो रहे है। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने का ख्याल नहीं रखा जाता है। वहीं होटल व नास्ते समेत अन्य दूकानें भी खुली रही। जहां लोग खाते नजर आए।

पथरौल बाजार में नहीं हो रहा शारीरिक दूरी का पालन : प्रखंड क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी पथरौल स्थित बाजार का नजारा कुछ और ही बयां कर रहा है। यहां के बाजारों में भारी भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं खरीदारी के दौरान लोग मास्क का उपयोग करना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। शारीरिक दूरी का तो जरा-सा ख्याल लोगों को नहीं है। उल्लेखनीय है कि पथरौल में मां काली का प्रसिद्ध मंदिर है। वहीं बाजार भी काफी संकीर्ण है। हालांकि लोगों को कोविड नियमों का पालन कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

लॉकडाउन का उलंघन करने पर होगी कार्रवाई : बीडीओ कुलदीप कुमार व थाना प्रभारी सहाबीर उरांव ने कहा कि लॉकडाउन को सफल बनाने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चौक चौराहों पर चेकिग अभियान भी चलाया जाएगा। बीडीओ ने लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के साथ ही शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की।

chat bot
आपका साथी