किसानों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा

संवाद सहयोगी मधुपुर प्रखंड के लालपुर गांव में रविवार को दो दिवसीय भव्य किसान मेला का उद्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 11:20 PM (IST)
किसानों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा  जाएगा
किसानों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा

संवाद सहयोगी, मधुपुर : प्रखंड के लालपुर गांव में रविवार को दो दिवसीय भव्य किसान मेला का उद्घाटन सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, खेल, कला, संस्कृति विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, समाजकर्मी घनश्याम, अरविद कुमार, एक्शन एड के सौरभ, जिप सदस्य दिनेश्वर किस्कू, शीला देवी, प्रधान गिरजा मंडल, सागोरी, इंद्रदेव मंडल, कुंदन कुमार भगत, विनोद रंजन आदि ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मंत्री ने नकुल यादव को जैविक खेती के लिए उत्कृष्ट किसान के लिए कृषि वैज्ञानिक ब्रजकिशोर स्मृति सम्मान दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि मधुपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। वहीं समाज कर्मी घनश्याम ने कहा कि लालपुर 56 परिवारों का गांव है। एक समय इस गांव की अधिकांश भूमि पथरीली थी। लेकिन यहां आज किसान खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। पहले किसान सिर्फ धान की फसल उगाते थे लेकिन अब धान के अलावा तीन अन्य फसल उगाते हैं। लालपुर स्वशासन और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्वयंसेवी संस्था संवाद द्वारा चार हजार परिवारों के बीच जैविक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर प्रोफेसर आशुतोष, उपेंद्र, विनोद रंजन, रमेश पंकज, शाहिद जमाल, पूनम रंजन, सुरेंद्र बिरूली, प्रोफेसर योगेंद्र, उदय, सालगे मार्डी, किशन कालजेयी, पंकज पियूष, हेमंत, रामदेव विश्वबंधु, कुमार रंजन, शेखर, प्रोफेसर अवधेश कुमार, दिलीप दुबे, डॉ मनोज, मालती, संजय, अमित, गुलाब, महेंद्र प्रसाद, अनिमा बेक, सीमा, भोली राय, शीला देवी, लाल देव मंडल, विजय नारायण, महानंद, सुभाष, धर्मेंद्र, रतन, जावेद, पंकज, फागो, सीताराम, मनोज कुमार, गीता, श्यामली, कुसुम, शांति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी