पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

मधुपुर (देवघर) : पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जागरण की ओर से पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 12:40 AM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 12:40 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

मधुपुर (देवघर) : पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जागरण की ओर से पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मधुपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित मदर्स इंटरनेशनल अकादमी विद्यालय में पौधरोपण किया गया। इसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार कलबलिया, मैने¨जग ट्रस्टी सुषमा अग्रवाल व सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। साथ ही पेड़ों को सुरक्षित और संरक्षित करने की शपथ ली। पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।

विद्यालय परिसर में तीन सौ से अधिक पौधे लगाए गए। विद्यालय निदेशक मनोज कुमार कलबलिया ने कहा कि पृथ्वी पर जब तक वृक्ष सुरक्षित रहेंगे तब तक ही मानव जीवन व जीव-जंतु सुरक्षित रह सकेंगे। इस अभियान के माध्यम से दैनिक जागरण सामाजिक सरोकार को पूरा कर रहा है और लोगों को पौधरोपण की महत्ता बता रहा है। निश्चित रूप से ऐसे अभियान से वृहद पैमाने पर समाज को जुड़ने की जरूरत है। सामूहिक प्रयास के बिना पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम अपने जीवन काल में दो वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।पेड़ पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है। बावजूद इसके क्षणिक स्वार्थ के कारण लोग धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। इस लिहाज से पौधरोपण के साथ साथ पहले से लगे हुए पेड़ों का संरक्षण इससे भी अधिक होनी चाहिए।

मैने¨जग ट्रस्टी सुषमा अग्रवाल ने कहा कि पौधरोपण अभियान में सबों की सहभागिता अनिवार्य होनी चाहिए। इस अभियान को लोगों को अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करना होगा। यही समय की मांग है। कहा की संतुलित पर्यावरण के लिए वन्य जीवन का होना आवश्यक है। यह तभी संभव होगा जब हरे भरे जंगल व्यापक रूप से होंगे। इसलिए वृक्षों की रक्षा करना व पौधरोपण सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। क्योंकि पर्यावरण प्रदूषण ने वैश्विक रूप धारण कर लिया है। यही कारण है कि पृथ्वी गर्म तथा मौसम में बदलाव असमय हो रहा है।

chat bot
आपका साथी