पुस्तकालय का शुभारंभ होने से बच्चों में हर्ष

मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में स्वराज पुस्तकालय क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 06:03 PM (IST)
पुस्तकालय का शुभारंभ होने से बच्चों में हर्ष
पुस्तकालय का शुभारंभ होने से बच्चों में हर्ष

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में स्वराज पुस्तकालय का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। गांव के मांझी हड़ाम बगन टुडू, समाजकर्मी घनश्याम पुस्तकालय का उद्घाटन किया। कोरोना संक्रमण को लेकर शारीरिक दूरी व मास्क का पालन किया गया। एक्शन एड के सहयोग से ग्रामीण पुस्तकालय की स्थापना की गई है। यहां बच्चों के पठन-पाठन की सुविधा होगी। महापुरुषों की कहानियां, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी लिखना पढ़ना, झारखंड का इतिहास, देशज पारंपरिक ज्ञान, कहानी, कविता की पुस्तक सहित अन्य पुस्तक पुस्तकालय में उपलब्ध है। पुस्तकालय के खुल जाने से गांव के बच्चों में काफी हर्ष देखा जा रहा है। गांव के आदिवासी लड़कों का एक फुटबॉल टीम है। अब यहां लड़कियों ने भी फुटबॉल टीम बनाने का निर्णय लिया है। बता दें कि पथलजोर गांव में भी बच्चों के पठन-पाठन के लिए पुस्तकालय की स्थापना को लेकर एक्शन एड से सहयोग मांगा गया था। एक्शन ने सहयोग करते हुए पुस्तकालय की स्थापना की। मौके पर श्रीकिशुन, पंकज, अबरार ताबिन्दा, बसंती, गोकुल यादव, जयदेव पंडित सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी