कभी विधानसभा अध्यक्ष तो कभी मंत्री बताकर पुलिस को करता था फोन, एसपी को किया तंग तो हुआ गिरफ्तार

अपने को कभी झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष तो कभी मंत्री बनकर पुलिस कर्मियों को फोन कर धौंस जमाना उसकी आदत थी। इस बार उसने एसपी को फोन लगाकर अपने को प्रदेश का बड़ा नेता होना का परिचय देते हुए धौंस जमाना शुरू किया। जिसके बाद बदमाश को गिरफ्तार किया गया।

By Kanchan Saurabh MishraEdited By: Publish:Sat, 10 Sep 2022 06:04 PM (IST) Updated:Sat, 10 Sep 2022 06:45 PM (IST)
कभी विधानसभा अध्यक्ष तो कभी मंत्री बताकर पुलिस को करता था फोन, एसपी को किया तंग तो हुआ गिरफ्तार
देवघर एसपी को फोन कर परेशान करने वाला निकला साइबर अपराधी की प्रतिकात्मक तस्वीर।

आरोपित जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट को देर रात फोन कर परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पत्थरअड्डा व सारठ थाना इलाके में पूरी रात छापेमारी कर पत्थरअड्डा के बारा पंसारी नवादा गांव निवासी असरफ अली को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि शातिर साइबर अपराधी है। उसने एसपी को किसी नेता के नाम पर फोन कर परेशान करना शुरू किया। जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि वह पहले भी कुछ इस तरह करते हुए विभिन्न थाने के प्रभारी को फोन किया करता था। वह अपने आप को कभी मंत्री तो कभी विधानसभा अध्यक्ष बनकर पुलिस को हड़काया करता था। हालांकि, उसने इस बार गलती कर दी और सीधे एसपी को फोन लगाकर उल्लू जुल्लल कहना शुरू किया। जिसके बाद एसपी के आदेश पर उसे धर दबोचा गया। उसकी गिरफ्तारी उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गई है। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में उसके पास से कई मोबाइल फोन व सिम कार्ड मिला है।  जांच और पूछताछ के पता चला कि वह बड़ा साइबर गिरोह संचालित करता है। साइबर ठगी के अवैध रुपये से उसने आलिशान मकान बना रखा था। वह काफी समय से साइबर ठगी के धंधे से जुड़ा हुआ है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। 

chat bot
आपका साथी