झारखंड में सरकार नाम की चीज नहीं : बसपा

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के गोनैया मैदान में रविवार को बहुज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 12:41 AM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 12:41 AM (IST)
झारखंड में सरकार नाम की चीज नहीं : बसपा
झारखंड में सरकार नाम की चीज नहीं : बसपा

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के गोनैया मैदान में रविवार को बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता व विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश प्रभारी सह उत्तर प्रदेश बसपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र कुमार गौतम थे।

विधायक शिवपूजन ने कहा कि आनेवाले लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी पार्टी एकजुट होकर मायावती को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाकर ही चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं अन्य वर्गों की अपेक्षा काफी कम पढ़ी-लिखी होती थी। लेकिन बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने न केवल दबे कुचले जाति वर्ग का आवाज बनने का काम किया। झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुकी है। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन होना तय है। विधानसभा चुनाव में भी बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, राजद से तालमेल कर महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश प्रभारी हरेंद्र कुमार ने कहा कि बसपा एक ऐसी पार्टी है जो दबे कुचले लोगों के आवाज को बुलंद करती है। झारखंड प्रदेश के जॉन कोऑर्डिनेटर पुनीत कुमार, अंबेडकर देवघर जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, पूर्व विधानसभा प्रभारी इंद्राणी देवी, जिला अध्यक्ष जयदेव मेहरा, संतोष कुमार दास, कुंदन कुमार, विक्की मेहरा, गणेश दास, तुलसी दास, दुर्गेश दास, राजीव नयन दास, इंद्रजीत दास,फजलूल रहमान, जितेंद्र जितेंद्र कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी