हत्याकांड का एक आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र सारवां सारवां पुलिस ने हत्याकांड के एक आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर जे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 07:23 PM (IST)
हत्याकांड का एक आरोपित गिरफ्तार
हत्याकांड का एक आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, सारवां: सारवां पुलिस ने हत्याकांड के एक आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार बासुदेव पंडित थाना क्षेत्र के कान्हूडीह गांव का रहनेवाला है। 15 सितंबर को ट्रैक्टर से कुचलकर तेलियाडीह गांव निवासी मंटू हाजरा के 12 वर्षीय पुत्र विक्रम हाजरा की मौत हो गई थी। घटना को लेकर मृतक की मां के बयान पर गांव के विभीषण पंडित, रावण पंडित व बासुदेव पंडित को आरोपित बनाया गया था। आरोप था कि विक्रम को रात में विभीषण पंडित व रावण पंडित घर से बुलाकर ले गए थे। बाद में उसका शव मिला था। इसी आधार पर मामला दर्ज किया गया था। मामले के दो अन्य आरोपित अभी भी फरार है। गिरफ्तार बासुदेव दोनों अन्य आरोपितों के पिता हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मृतक उक्त टै्क्टर पर मजदूरी का काम करता था। काम करने के दौरान ही हुए हादसे में उसकी मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी