मधुपुर व्यवहार न्यायालय का पूर्णरूपेण संचालन हो

मधुपुर (देवघर) : ऑल इंडिया लायर्स यूनियन की बैठक मधुपुर में शनिवार को प्रांतीय महासचिव ए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Aug 2017 05:53 PM (IST) Updated:Sun, 13 Aug 2017 05:53 PM (IST)
मधुपुर व्यवहार न्यायालय का पूर्णरूपेण संचालन हो
मधुपुर व्यवहार न्यायालय का पूर्णरूपेण संचालन हो

मधुपुर (देवघर) : ऑल इंडिया लायर्स यूनियन की बैठक मधुपुर में शनिवार को प्रांतीय महासचिव एवं संरक्षक धनंजय प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर यूनियन के प्रांतीय महासचिव ने कहा कि मधुपुर अनुमंडल बने 25 वर्ष से अधिक हो गए हैं। यूनियन के वर्षों के संघर्ष के परिणाम स्वरुप व्यवहार न्यायालय मधुपुर में संचालित हुआ। परंतु पूर्ण रूपेन व्यवहार न्यायालय संचालित नहीं होने के कारण यहां के गरीबों व वकीलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा गया कि मधुपुर झारखंड का सबसे गरीब इलाका में एक है, यहां के गरीब वकीलों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने के लिए न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मियों का पदस्थापित किया जाए। कहा कि इसको लेकर कई बार मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय रांची को सामूहिक आवेदन भी दिया गया है। मगर अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकाला गया है। मांग पत्र में यूनियन के स्थानीय अध्यक्ष हरि प्रसाद महतो, सचिव आनंद यादव, सह सचिव जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष नवल ¨सह, हृदय कुमार लाल, श्याम सुंदर वर्मा, शंकर दयाल ठाकुर, प्रमोद रंजन मिश्रा, अलाउद्दीन अंसारी, नवल किशोर शर्मा, सदानंद भैया, संजय बारी, रुपेश कुमार सिन्हा, उमेश चंद्र राय, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सोहेल अख्तर, नरेश महतो, शकील अहमद, विंदेश्वरी शाही, सुनील कुमार, छोटे लाल दास, मोहम्मद नुरूर राज, इकबाल अली, पीएम जिलानी उमेशचंद्र भैया, नागेश्वर भैया, समरेश ¨सह सहित अन्य का हस्ताक्षर है।

chat bot
आपका साथी