रेल यात्रियों को तत्काल टिकट खरीदने में हो रही परेशानी

संवाद सूत्र मधुपुर मधुपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को तत्काल टिकट खरीदने के लिए क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:00 AM (IST)
रेल यात्रियों को तत्काल टिकट खरीदने में हो रही परेशानी
रेल यात्रियों को तत्काल टिकट खरीदने में हो रही परेशानी

संवाद सूत्र, मधुपुर : मधुपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को तत्काल टिकट खरीदने के लिए कोई सुविधा नहीं है। दूरदराज के रेल यात्रियों को तत्काल टिकट लेने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है गांडेय, अहिल्यापुर, मारगोमुंडा नारायणपुर, करमाटांड़, पालोजोरी, बेंगाबाद समेत कई क्षेत्रों के ग्रामीण मधुपुर आकर तत्काल टिकट खरीदते हैं। टिकट खरीदने के पूर्व रेल यात्रियों को नंबर लगाना पड़ता है। रेलयात्री अपने मुताबिक पर्ची से नंबर लगाते हैं। 72 घंटा पूर्व रेल परिसर के बाहर सड़क पर टिकट के लिए नंबर लगना शुरू हो जाता है। वहां से पर्ची 48 घंटा पूर्व टिकट काउंटर के बाहर लगाया जाता है। रेल यात्रियों कहना है कि भगवान भरोसे से टिकट मिल पाता है। आरपीएफ की लापरवाही के कारण स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी होती है। मधुपुर स्टेशन में मात्र एक टिकट घर है और उसी टिकट घर में तत्काल टिकट यात्रियों को दिया जाता है। तत्काल टिकट बिक्री की अवधि में सामान्य आरक्षण टिकट यात्रियों को नहीं दिया जाता है। रेलयात्रियों का कहना है कि तत्काल टिकट बिक्री के समय रेलवे प्रशासन व्यवस्था में सुधार लाए। मंगलवार को ड्यूटी में मौजूद आरपीएफ इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद ने कहा कि रेलयात्री अपनी सुविधा के अनुसार खुद नंबर लगाते हैं और जो पहले आते हैं उसे पहले खिड़की के पास भेज देते हैं। रेल यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी का पालन कराया जाता है।

chat bot
आपका साथी