बाल विवाह पर रोक आवश्यक

संवाद सूत्र सारवां आरटीपी मधुवाडीह सभागार में बाल विवाह उन्मूलन कार्यशाला का आयोजन नीड्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:45 PM (IST)
बाल विवाह पर रोक आवश्यक
बाल विवाह पर रोक आवश्यक

संवाद सूत्र, सारवां : आरटीपी मधुवाडीह सभागार में बाल विवाह उन्मूलन कार्यशाला का आयोजन नीड्स की कार्यक्रम प्रबंधक मधु कुमारी के नेतृत्व में बुधवार को किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। इस पर पूरी तरह से अंकुश आवश्यक है। नीड्स द्वारा पांच वर्षों में बाल विवाह व किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम को लेकर चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2016 में किया गया था। जिसमें सारवां प्रखंड क्षेत्र में 6350 किशोरियों के साथ काम किया और उन्हें सशक्तीकरण के अलावा सोशल मीडिया व सरकारी योजना के अलावा आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत किशोरियों को यौन संबंधित स्वास्थ जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख मुकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अनूप कुमार राय, मनोरंजन कुमार, कामदेव चौधरी, रामानुज पांडे, अमित कुमार, मुखिया खुशबू कुमारी, जयप्रकाश राय के द्वारा उपस्थित किशोरियों को मेडल वह मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मनीषा कुमारी, तनु कुमारी, करीना कुमारी, जया कुमारी, अंजुम कुमारी के अलावा अन्य ने कहा कि उन्होंने नीड्स के कार्यक्रम से जुड़कर बहुत कुछ सीखते हुए अपने अधिकारों को जाना है और इससे उन लोगों में झिझक दूर हुई है। पहले घर से बाहर आने में भय लगता था, लेकिन अब निडर होकर शिक्षा के अलावे अन्य क्षेत्रों में निर्भीक होकर जाते हैं। उपस्थित लोगों के बीच आम का पौधा वितरित कर इसके संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

chat bot
आपका साथी