कम उम्र में नहीं करें बच्चियों की शादी

अनुमंडल क्षेत्र के मारगोमुंडा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को आश्रय संस्था और ग‌र्ल्स फ‌र्स्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह रोकथाम के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 06:23 AM (IST)
कम उम्र में नहीं करें बच्चियों की शादी
कम उम्र में नहीं करें बच्चियों की शादी

मधुपुर : अनुमंडल क्षेत्र के मारगोमुंडा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को आश्रय संस्था और ग‌र्ल्स फ‌र्स्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह रोकथाम के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की सचिव दीपा देवी ने उपस्थित किशोरियों व महिलाओं को कम उम्र में शादी से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया। बताया गया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। कम उम्र में शादी होने से कई तरह की बीमारी का भी खतरा रहता है। बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन लोग सरकार के निर्देश को न मानते हुए आज भी बाल विवाह कर रहे हैं, हालांकि पिछले कुछ समय में लोग ज्यादा जागरूक हुए हैं और इसकी संख्या में कमी आई है। संस्था द्वारा भी बाल विवाह को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। परिजनों को समझाया गया कि वह कच्ची उम्र में बच्चियों की शादी न करें और उन्हें खूब पढ़ाएं।

chat bot
आपका साथी