बैद्यनाथ की धरती पर सूर्यदेव को नमन

जागरण संवाददाता, देवघर : लोक आस्था का सबसे पावन पर्व छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्ध्य के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 08:03 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 08:03 AM (IST)
बैद्यनाथ की धरती पर सूर्यदेव को नमन
बैद्यनाथ की धरती पर सूर्यदेव को नमन

जागरण संवाददाता, देवघर : लोक आस्था का सबसे पावन पर्व छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्ध्य के साथ पूरा हो गया। डढ़वा नदी में कम पानी होने की वजह से व्रतधारियों की सबसे अधिक भीड़ अजय नदी के नावाडीह घाट, शिवगंगा तट, नंदन पहाड़ तालाब के घाटों पर हुई। डढ़वा नदी के तट पर अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। प्रशासन ने नावाडीह घाट पर होने वाली भीड़ को देखते हुए व्यापक इंतजाम किया था। नावाडीह, शिवगंगा, ¨चतु तालाब में समिति की ओर से व्रतियों के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया था। इस बार भी शहर में प्रवेश करने वाली सड़कों पर पहरा लगा दिया गया था। इस कारण सुबह के अ‌र्घ्य के समय बाहरी व भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होने से लोगों को राहत हुई। जसीडीह, मोहनपुर, रोहिणी के घाट पर भी काफी संख्या में व्रतियों का जुटान हुआ।

करौं के विभिन्न घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु : राजा तालाब समेत रानीडीह, सियाटांड़, बेलकियारी, लकरछरा, ¨डडाकोली, तारापुर, गो¨वदपुर, भलगढ़ा, बसकूपी, पथरोल, टेकरा, मांझतर आदि गांवों में लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। मंगलवार को श्रम मंत्री राज पलिवार ने करौं के राजा बांध स्थित घाट का उद्घाटन कर भगवान भाष्कर की पूजा-अर्चना की।

मधुपुर अनुमंडल मुख्यालय के झील पोखर छठ घाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर हजारों व्रती व श्रद्धालु इकट्ठा हुए। सबके मन में सूर्य की उपासना और उनसे मन की मुराद पूरी करने की इच्छा। छठ घाट पर धूप-दीप और गीतों से गुलजार रहा। छठ पूजा समिति के सदस्यों की सक्रियता से स्वच्छता, पवित्रता के अलावा सुविधा व सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता यहां के माहौल में सहृदयता का रस घोल रहा था। आकर्षक विद्युत लाइट के बीच विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनों द्वारा निश्शुल्क दूध एवं फल का वितरण किया गया। छठ को लेकर अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही। खासकर शहर की शत-प्रतिशत भीड़ वाले छठ घाट झील पोखर पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रही। चार सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। ताकि मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखा जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ ललन कुमार ठाकुर, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर महतो छठ घाट पर मुस्तैद दिखे। पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी मंगलवार शाम झील पोखर छठ घाट पहुंचकर लोगों से मिले और लोक आस्था के इस महान पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छठ पर्व अनुशासन पवित्रता का एक ऐसा त्यौहार है जिसमें सभी जाति संप्रदाय के लोग श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तत्पर रहते हैं। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद अध्यक्षा लतिका मुर्मू, हाजी अल्ताफ हुसैन थे। झारखंड वासियों के खुशहाली की कामना: श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार मंगलवार शाम मधुपुर पहुंचकर विभिन्न छठ घाटों पर जाकर लोगों से मिले और छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने झील पोखर छठ घाट पर घूम घूम कर लोगों से मिले। कहा कि मधुपुर समेत झारखंड की जनता की खुशहाली, समृद्धि के लिए छठ मैया से कामना करता हूं। कहा कि नवनिर्मित झील पोखर छठ घाट को और बेहतर बनाया जाएगा। ताकि श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। उन्होंने माना कि औसत से काफी कम बारिश होने के कारण झील पोखर में पानी की कमी के चलते व्रतियों को थोड़ी परेशानी हुई है। हालांकि इसके लिए पाइप लाइन से पानी भरने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन वह मुकम्मल तौर पर कामयाब नहीं हो सका। गर्मी के दिनों में तालाब की समुचित सफाई कर खुदाई कराई जाएगी ताकि बारिश का पानी का ठहराव बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है।

सारठ में जागरण : सूर्य उपासना का महापर्व छठ अस्ताचलगामी एवं उदयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में लोगों ने पूरे निष्ठा से भगवान भास्कर की आराधना की। यह पर्व सारठ, रानीगंज, सबेजोर, दुदुवाडीह, बभनगामा, चुनारडीह, खखरा, फुलचुवां, गजियाडीह, नया खरना, दमाकुंडी, महापुर, चरकमारा, सधारिया समेत क्षेत्र के कई गांवों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पथरड्डा, सारठ समेत कई जगहों पर भक्ति जागरण का आयोजन भी किया गया।

अमन चैन की कामना : कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने अपने पैतृक गांव सहरजोरी स्थित तालाब में सैकड़ों ग्रामवासियों के साथ धूमधाम के साथ भगवान भास्कर की आराधना की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों की खुशहाली एवं अमन चैन की कामना की।

सारवां में भी रहा उत्साह : डांगा, जियाखाड़ा, झिकटी, मानजोरी, दासडीह, वनवरिया, कोडाडीह, सिरसा, तैलियाडीह, मनीगढी, मंझीलाडीह, महतोडीह, भजलपुर, लष्करडीह, खरवा, पांडेडीह, नावाडीह, पांचुडीह आदि जगहों में धूमधाम से छठ व्रत संपन्न हुआ। जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख ने भंडारो छठ घाट में अ‌र्घ्य देकर भगवान सूर्य से क्षेत्र की सुख शांति एवं खुशहाली की कामना की। कहा भंडारों के युवाओं के द्वारा हर साल छठ व्रतियों के लिये निस्वार्थ भाव से किया जाने वाला कार्य एवं निष्ठा सारवां के लिए एक मिसाल है।

chat bot
आपका साथी