कांग्रेसियों ने सांसद का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : मंगलवार शाम डालमिया चौक पर कांग्रेस नेता इमरान अंसारी के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:42 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:42 PM (IST)
कांग्रेसियों ने सांसद का पुतला फूंका
कांग्रेसियों ने सांसद का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : मंगलवार शाम डालमिया चौक पर कांग्रेस नेता इमरान अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी द्वारा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया गया। इमरान अंसारी ने कहा कि अनुशासन और शुद्ध आचरण की पार्टी कही जाने वाली भाजपा की सच्चाई उजागर हो चुकी है। भाजपा सांसद ने न केवल पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ता से अपना पैर धुलवाया गया बल्कि उस गंदे पानी को फेंकने के बजाय पीने के लिए भी प्रेरित किया। जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर ¨नदा करती है। सांसद ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र के पिछड़े वर्ग को अपमानित करने का काम किया है। भाजपा सरकार व सांसद पिछड़ा विरोधी हैं। कांग्रेस इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। मौके पर गोल्डी खान, अनिल राव, राहुल मोदी, राजा, सतीश पटेल, मोहम्मद ताज समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी