नगर मंत्री पर हमला करनेवालों को पुलिस ने छोड़ दिया

संवाद सूत्र देवघर भाजपा जिला इकाई की बैठक रविवार को शिव वाटिका बिलासी टाउन में जिल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 06:54 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 06:54 PM (IST)
नगर मंत्री पर हमला करनेवालों को पुलिस ने छोड़ दिया
नगर मंत्री पर हमला करनेवालों को पुलिस ने छोड़ दिया

संवाद सूत्र, देवघर : भाजपा जिला इकाई की बैठक रविवार को शिव वाटिका, बिलासी टाउन में जिलाध्यक्ष सह देवघर विधायक नारायण दास की अध्यक्षता में हुई। दो अक्टूबर को नगर मंत्री विनय चंद्रवंशी पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमले पर चर्चा की गई। कहा गया कि हमलावरों को राजनीतिक संरक्षण प्रदान कर गंभीर आरोप के बावजूद भी देवघर थाना से छोड़ दिया गया। यह गंभीर मामला है। कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी अविलंब नहीं होती है तो भारतीय जनता पार्टी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से संजीव जजवाड़े, पंकज सिंह भदोरिया, संतोष उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता, विजया सिंह, गौरी शंकर शर्मा, नगर अध्यक्ष सोना धारी झा, मुकेश पाठक, जगन्नाथ यादव, गणेश राय, प्रवीण राय, चंद्रशेखर खबाड़े आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी