चार चक्का वाहन में बाइक का नंबर

जागरण संवाददाता देवघर बिहार के शराब तस्कर पुलिस को धोखा देने के लिए नए-नए पैंतरे आ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:23 PM (IST)
चार चक्का वाहन में बाइक का नंबर
चार चक्का वाहन में बाइक का नंबर

जागरण संवाददाता, देवघर : बिहार के शराब तस्कर पुलिस को धोखा देने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। बिहार के बांका जिला के पंजवारा थाना में कुछ माह पूर्व शराब की तस्करी मामले में पुलिस ने जेएच 15एन 8475 नंबर की एक मैक्सो गाड़ी जब्त किया था। जांच में पता चला कि ये नंबर एक बाइक का है। ये होंडा कंपनी की बाइक देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां गांव निवासी जीतन महतो के नाम से पंजीकृत है। जांच के सिलसिले में पजवारा थाना के एसआइ मुरलीधर साह बुधवार को देवघर पहुंचे। कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ वे जीतन के घर पहुंचे। वहां जीतन की बात सुनकर पुलिस भी हैरान है। युवक ने बताया कि उसकी बाइक तो उसी के पास है। मामले में उसे एक बार बांका कोर्ट से नोटिस भी आया था। कोर्ट में हाजिर भी हुआ था। इससे वह दो दिन काफी परेशान हुआ। कहा है कि उसके बाइक का नंबर बिहार के पंजवारा में चार चक्का में कैसे लगा इसकी कोई जानकारी नहीं है। वह कभी पंजवारा नहीं गया है। वहां से कोई लेना देना तक नहीं है। ऐसे में उसके बाइक के नंबर का इस तरह से गलत इस्तेमाल किया जाना समझ से भी परे है। युवक से पूछताछ के बाद बिहार पुलिस वापस लौट गई। -------------------- कंचन सौरभ मिश्रा

chat bot
आपका साथी