छात्राओं ने बढ़ाया कॉलेज का मान, मिला सम्मान

जागरण संवाददाता देवघर 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सफल प्रदर्शन कर लौटे एस महाविद्यालय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 08:13 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:20 AM (IST)
छात्राओं ने बढ़ाया कॉलेज का मान, मिला सम्मान
छात्राओं ने बढ़ाया कॉलेज का मान, मिला सम्मान

जागरण संवाददाता, देवघर : 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सफल प्रदर्शन कर लौटे एस महाविद्यालय के छात्रों का सोमवार को प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार झा ने सम्मानित किया। यह युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी तक लखनऊ में हुआ था। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के राजेंद्र कुमार साह, पल्लवी भारती, नीरज कुमार, अतुल कुमार व साक्षी कुमारी ने हिस्सा लिया था। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय के छात्र जब अपना परचम लहराते हैं तब महाविद्यालय परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। अत्यंत प्रसन्नता है कि हर क्षेत्र में हमारे बच्चे अच्छा से अच्छा प्रदर्शन करते हैं और शुभकामना है कि भविष्य में और अच्छा करें। कार्यक्रम पदाधिकारी भारती प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अपने स्वयंसेवकों को बहुआयामी मंच प्रदान करता है। हमारे महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने लखनऊ जाकर ना सिर्फ सफल प्रदर्शन किया बल्कि विभिन्न राज्यों की संस्कृति का ज्ञान भी प्राप्त किया जो उन्हें भविष्य में राष्ट्रभक्त बनने में सहायक सिद्ध होगा। झारखंड की टीम ने सांस्कृतिक झांकी में द्वितीय स्थान एवं पेंटिग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। झारखंड टीम को जिसमें विभिन्न विद्यालयों के स्वयंसेवक थे, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सम्मानित किया। राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित राजेंद्र कुमार ने कहा कि युवा उत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी, राष्ट्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय के मंत्री किरण रिजिजू आदि मौजूद थे। पूरे आयोजन का लक्ष्य युवाओं में देश के प्रति प्रेम व आस्था भरकर उन्हें देश के विकास में जोड़ना था।

मौके पर डॉ. सत्य प्रकाश सिन्हा, डॉ. पुष्पलता, डॉ. सोमनाथ मिश्रा, अतुल कुमार, नीरज कुमार, पल्लवी भारती, साक्षी कुमारी, पंकज कुमार, अनमोल, अंकित आदि उपस्थित रहे। उधर युवा महोत्सव में भाग लेने वाली छात्रा मयूरी कुमारी को उपायुक्त नैंसी सहाय ने सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना किया।

chat bot
आपका साथी