ऑटो पलटने से आठ कांवरिया घायल

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर सोनारायठाढी मोड़ के पास गुरुवार की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 11:35 PM (IST)
ऑटो पलटने से आठ कांवरिया घायल
ऑटो पलटने से आठ कांवरिया घायल

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर सोनारायठाढी मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम ऑटो पलट जाने से उसपर सवार आठ कांवरिया घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि ये सभी लोग देवघर में पूजा करने के बाद ऑटो से बासुकीनाथ जा रहे थे। ऑटो की गति अधिक थी इस कारण एक गाड़ी से साइड लेने के चक्कर में ऑटो पलट गई। इस दौरान गाड़ी पर सवार सभी कांवरिया घायल हो गए। घायलों में बिहार के लखीसराय जिला निवासी गनौरी साह, लखन साह, बद्री साह, जमुई जिला के गिद्धौर निवासी मुन्नी देवी व पल्टू राउत, जमुई के ही मांगोबांदर गांव निवासी सुमी देवी, सुनील विश्वकर्मा व मुन्नी देवी शामिल हैं। इस सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

chat bot
आपका साथी