मारपीट में दो महिला सहित छह घायल

देवघर : जिले के जसीडीह थाना अंतर्गत सरसा गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच

By Edited By: Publish:Wed, 11 Jan 2017 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 11 Jan 2017 06:34 PM (IST)
मारपीट में दो महिला सहित छह घायल

देवघर : जिले के जसीडीह थाना अंतर्गत सरसा गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। घायल रोहित दास, राज कुमार दास, ललिता देवी, संतोष दास, धर्मेद्र दास व मुन्नी देवी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि इनके बीच पहले से विवाद चल रहा था और इसी कारण मारपीट हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी