दीपावली-छठ के लिए हो रही सफाई

मधुपुर (देवघर) : नगरपालिका में सफाईकर्मियों की हड़ताल की वजह से शहर में व्याप्त गंदगी को देखते हुए न

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 07:05 PM (IST)
दीपावली-छठ के लिए हो रही सफाई

मधुपुर (देवघर) : नगरपालिका में सफाईकर्मियों की हड़ताल की वजह से शहर में व्याप्त गंदगी को देखते हुए नौजवान संघर्ष समिति दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर सफाई अभियान चला रहा है। इसमें समिति के सदस्य सहित कई वार्ड पार्षद शामिल हैं।

वार्ड पार्षद सह कमेटी अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, वार्ड पार्षद नौशाद आलम, रवींद्र पाठक, राजेश दास, शाहिद आलम, विजय गुप्ता, अरशद आदि सफाई अभियान में शामिल होकर रविवार को वार्ड संख्या तीन के कोलटोला की गलियों व सड़कों पर पसरी गंदगी की सफाई की। सफाई के लिए दो टै्रक्टर को रखा गया था।

गंदगी व नालियों से निकलने वाली सड़कों पर जमी गंदा पानी में ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रकाश व सफाई का पर्व दीपावली एवं महापर्व छठ को देखते हुए शहर के विभिन्न वार्डो में आम जनता के सहयोग से सफाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी