जाम से जनता परेशान, अधिकारी मौन

देवघर : बेरियर पर टॉल टैक्स वसूली को लेकर पिछले कई दिन से उत्पन्न विवाद के कारण लगातार सड़क जाम किया

By Edited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 05:54 PM (IST)
जाम से जनता परेशान, अधिकारी मौन

देवघर : बेरियर पर टॉल टैक्स वसूली को लेकर पिछले कई दिन से उत्पन्न विवाद के कारण लगातार सड़क जाम किया जा रहा है। इस वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बुधवार को एक बार फिर सड़क जाम कर दिया गया। जसीडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर हनुमान नगर टॉल टैक्स बेरियर पर जाम लगाया गया।

जाम बेरियर वालों ने ही लगाया। वे उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद छोटे व्यवसायिक वाहनों से टैक्स वसूली नहीं किए जाने से नाराज थे। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मधुपुर में सीएम के कार्यक्रम का हवाला देते हुए जाम हटाया गया। लगभग आधे घंटे तक रहे जाम के कारण यातायात प्रभावित रही। इससे पूर्व मंगलवार को देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर महेशमारा के पास पांच घंटा व कुंडा मोड़ के पास एक घंटा वाहन चालकों ने टैक्स वसूलने के विरोध में जाम लगा दिया। मामला संवेदक नगर निगम व वाहन चालकों के बीच फंसा हुआ है और इसका खामियाजा आम पब्लिक को भुगतना पड़ रहा है। संवेदक के मुताबिक उन्हें उच्च न्यायालय का फैसला उनके पक्ष में है और इसके मुताबिक सभी व्यवसायिक वाहनों से टैक्स लेने की अनुमति है। स्थानीय वाहन चालक किसी भी सूरत में टैक्स देने को तैयार नहीं है। नगर निगम इस मामले में खुलकर कोई निर्णय नहीं ले रही। पुलिस ने भी इस बारे में नगर निगम को दिशा निर्देश देने को कहा है।

chat bot
आपका साथी