अपर बिलासी में दिखेगा थाइलैंड का मंदिर

देवघर : अपर बिलासी पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है।

By Edited By: Publish:Tue, 13 Oct 2015 01:12 AM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2015 01:12 AM (IST)
अपर बिलासी में दिखेगा थाइलैंड का मंदिर

देवघर : अपर बिलासी पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। इस वर्ष यहां थाइलैंड के बहुचर्चित लाफिंग बुद्धा मंदिर की आकृति का पंडाल बनाया जाएगा। मुख्य द्वार पर बड़ा बुद्धा बनाया जाएगा। वहीं परिसर में भी कई जगह लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा लगाई जाएगी। दर्जन भर कारीगर इसे भव्य रूप देने में लगे हुए हैं।

यहां का पूजा पंडाल करीब 60 फीट ऊंचा, 50 फीट चौड़ा व 50 फीट लंबा होगा। वहीं कई तरह की आकृति व फलैक्स से पंडाल व परिसर को सजाया जा रहा है। मां की प्रतिमा स्थानीय कलाकार तैयार कर रहे हैं। वहीं लाइट की भी सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

1972 से हो रही पूजा: जानकारी हो कि समिति की ओर से यहां 1972 से लगातार पूजा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष संजयानंद झा, सचिव आजाद पाठक, शेषनाथ झा, समीर खवाड़े, आशीष झा, नंदी फलहारी, राजीव खवाड़े, सुरेशानंद झा तैयारी में जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी